कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता,600 नशे की गोलियों के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र के शमली स्टैंड चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने आज शहर के खादर वाला इलाके से सुबह लगभग 10:15 बजे एक युवक को नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शामली स्टैंड चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि एक युवक नशे की गोलियां लेकर घूम रहा है।
शहर कोतवाली @muzafarnagarpol क्षेत्र के शामली स्टैंड चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने आज शहर के खादरवाला से मोनू धीमान को लगभग 600 गोली डाईफाम (117 ग्राम नशे की गोलियों) के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। pic.twitter.com/PTKPhu0hmp
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) July 16, 2020
हमने सूचना के आधार पर खादरवाला से मोनू धीमान पुत्र त्रिलोक धीमान निवासी कृष्णापुरी को लगभग 600 गोली डाईफाम (117 ग्राम नशे की गोलियों) के साथ गिरफ्तार कर लिखापढ़ी के बाद जेल भेज दिया है।
