Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला परिषद मेडिकल मार्केट में ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मारा छापा, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर। जिला परिषद मेडिकल मार्केट में ओवररेटिंग की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट के छापे से हडकंप मच गया।दवाओं व चिकित्सा उपकरणों की कालाबाजारी रोकने के लिए रेट लिस्ट जारी किए जाने के बाद भी मुनाफा खोरी जारी है।

 जिला परिषद मार्केट में लगातार प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी ओवररेटिंग का खेल चल रहा है। आज जिला परिषद स्थित मेडिकल मार्केट में टॉप सर्जिकल के यहां ओवर रेटिंग की शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचे और सर्जिकल के सामानों की जांच पड़ताल कर उनके रेट मेडिकल स्टोर से जाने और उन्हें कड़ी हिदायत दी

अगर ओवरेटिंग करते हुए किसी भी सामान पर शिकायत अगर मिली और दोबारा ऑवरेटिंग की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मेडिकल मार्किट में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह कालाबाजारी व ओवर रेटिंग की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई दुकानदारों के खिलाफ कर रहे हैं

लेकिन वही दुकानदार भी ओवर रेटिंग व कालाबाजारी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आज भी इसी कड़ी में ओवर रेटिंग कि शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार ने जिला परिषद मार्केट में छापा मारा ओर ड्रग इंस्पेक्टर को टॉप सर्जिकल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए जिससे मार्किट में हड़कम्प मच गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + eighteen =