पाकिस्तान और Afghanistan सीमा पर बाड़ की मरम्मती के दौरान झड़प
Afghanistan पाकिस्तान सीमा पर भारी गोलीबारी की खबर सामने आ रही है. जिसमें बताया जा रहा है कि महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गये हैं. अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी सीमा पर अंधाधुंध गोलीबारी की.
जिसमें पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कम से कम 15 लोग घायल हो गए. यह जानकारी पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी.
Afghanistan और पाकिस्तान सीमा पर दूसरी बार गोलीबारी हुई है. अफगान सैनिकों ने इससे पहले 10 दिसंबर को भी ऐसा ही किया था, जिसमें सात नागरिकों की मौत हो गई थी और 16 अन्य घायल हो गए थे.
इस बार बलूचिस्तान प्रांत के चमन इलाके में गोलीबारी हुई है. जिसमें बच्चे और महिलाएं भी जख्मी हुईं. चमन के जिला मुख्यालय अस्पताल के डॉ अब्दुल मलिक ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया कि कम से कम 15 घायल नागरिकों को अस्पताल लाया गया.
Afghanistan द्वारा की गयी गोलीबारी की घटना की पाकिस्तान ने कड़ी निंदा की है. दूसरी ओर अफगानिस्तान के अधिकारियों ने भी इस घटना पर खेद व्यक्त की है.

