Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शहर के कई वार्डो में साफ-सफाई करायी

मुजफ्फरनगर। अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर वार्ड संख्या ४० श्री सरफराज आलम माननीय सभासद के वार्ड में फव्वारे के पास व मोहल्ला रामपुरम वार्ड संख्या ३५ परवेज आलम माननीय सभासद के वार्ड में एक और के नाले की सफाई जेसीबी एवं रोबोट मशीन के माध्यम से कराई गई इसके अतिरिक्त हड्डी गोदाम की ओर जाने वाले नाले की सफाई कराई गई 

श्रीमती रेहाना नौशाद कुरेशी के वार्ड संख्या २२ मैं खालापार पुलिस चौकी के पास नाले की दीवार नाले में गिरने के कारण जल निकासी बाधित हो रही थी ,उसे जेसीबी से निकलवा कर नाले की जल निकासी को सुचारू कराया गया राहुल पवार सभासद वार्ड संख्या ११ के वार्ड में जानसठ रोड पर स्टेट बैंक कॉलोनी से अलमासपुर चौक तक का नाला जेसीबी मशीन के माध्यम से साफ कराया गया

इसके अलावा वार्ड संख्या १३ अरविंद धनगर एवं वार्ड मैं अहिल्याबाई चौक से राजा वाली पुलिया तक एवं वार्ड संख्या ९ श्रीमती साक्षी के वार्ड में नाला गैंग से मैनुअली छोटे नालों की सफाई कराई गई श्रीमती साक्षी चुग पत्नी श्री विवेक चुग के वार्ड संख्या ९, श्रीमती रानी सक्सेना पत्नी श्री संजय सक्सेना के वार्ड संख्या १८ एवं ओम सिंह के वार्ड संख्या २६ में सभासदगण के वार्ड में खराब लाइटों की मरम्मत कराते हुए उन्हें ठीक कराया गया।

श्रीमती सुनीता देवी पत्नी नरेश खटीक के वार्ड संख्या २ एवं श्रीमती सपना मलिक पत्नी मोहित मलिक मान्य सभासदगण के वार्ड संख्या २७ में व स्टेट बैंक कॉलोनी तथा कंपनी बाग के बराबर के हिस्से में छोटी मशीनों के माध्यम से मैनुअली सैनिटाइजर का कार्य कराया गया।

विपुल भटनागर  सभासद के वार्ड संख्या ३२ में पाइप लाइन में हो रहे लिकेज को ठीक कराया गया अभियान में मुख्य रूप से चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ,सेनेटरी इंस्पेक्टरगण संजय पुंडीर ,उमाकांत शर्मा, पथ प्रकाश लिपिक गोपीचंद वर्मा के अलावा सफाई, सैनिटाइजर एवं पथ प्रकाश एवं लीकेज की टीम शामिल रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21032 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =