Muzaffarnagar- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने जनसमस्याओं के सम्बन्ध मे राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी व प्रदेश महासचिव सुजीत बंजारा के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताआें ने विभिन्न जन समस्याओं से सम्बन्धित एक ज्ञापन एसडीएम कलैक्टै्रट को सौंपा।
एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समय-समय पर सामाजिकता वंचित समाज के लोग व महिलाओं के सम्मान के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराने का काम करती आ रही है। प्रदेश की उपाध्यक्ष एवं नव राजय निर्माण महासंघ की महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमन पुनिया ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण का वादा करके आरक्षण तो नही दिया बल्कि सरकार ने मिटू का कानून पास करके आरक्षण के मुददो से भटकाने का काम किया है।
ज्ञापन के माध्यम से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी ने कहा कि पिछले 30-35 वर्षो के अर्न्तकाल में नई कमिश्नरी और नये जिले बढाकरक के समस्याओं का समाधान न करके समस्याओं को बढाने का काम किया है। जिससे नागरिको की समस्या बढी है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी इस बात की मांग करती है
कि तहसील जिले न बढाकर प्रदेश का बंटवारा होना चाहिए। जिससे भ्रष्टाचार भी कम होगा और विकास भी बढेगा। जहां तक शराब का सवाल है इसको अगर सरकार उत्तर प्रदेश में बन्द कर दे तो जितनी भी राजनैतिक पार्टी महिलाओं के सम्मान की बात करती हैं। तो उन सभ्ज्ञी राजनीतिक पार्टी को शराबबन्दी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का समर्थन करना चाहिए
चूंकि अब देश के 6 राज्यों मे शराब बन्द है तो उत्तर प्रदेश में भी शराबबंदी होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार को भारत सरकार मे सभी वर्गो का अपने बजट मे ध्यान किया गया है। देश मे सबसे गरीब देश के सांसद,देश के विधायक, राज्यसभा सदस्य, विधान परिषद के सदस्य सबसे गरीब हैं। इनको गरीबी से उबारने के लिए भी केन्द्र और प्रदेश सरकार ने दो-दो करोड विकास निधि बढाने का फैसला लिया है। ज्ञापन मे विभिन्न जन समस्याओं से अवगत कराया गया।
ज्ञापन सौपने वालो मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी, आलोक भटनागर, धर्मवीर सिह बालियान,महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमन पुनिया, श्रीमति मधु माहेश्वरी, गीता रानी, शामली महिला जिलाध्यक्ष,युवा नेता अनुज माहेश्वरी, राजकुमार राणा,श्रीमति राकेश त्यागी, विरेन्द्र पंवार आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

