Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पंचायत भोकरहेड़ी में लगे कावड़ शिविर में चलाया गया सफाई अभियान

मुज़फ्फरनगर:महाशिवरात्रि के दृष्टिगत हरिद्वार से हजारों की तादात में कावड़िए बम भोले बम भोले का जयघोष करते हुए कंधे पर कावड़ लेकर दिल्ली, मेरठ,बुलंदशहर,हापुड़,आदि शहरों में जाने के लिए भोपा क्षेत्र से गुजर रहे है।

इन शिवभक्तों के लिए शिवभक्तों ने जगह जगह कावड़ शिविर लगाए हुए है जहां इन कावड़ियों के खाने पीने के साथ साथ ठहरने के लिए उचित व्यवस्था की गई है।

वही स्वच्छ भारत व स्वस्थ भारत मिशन योजना के अंतर्गत स्थानीय निकाय प्रभारी अजय कुमार अम्बष्ठ की देख रेख में इन शिव भक्तों के लिए साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

इसी कड़ी में बीती रात्रि संजीव शील की देख रेख में नगर पंचायत भोकरहेड़ी के सफाई कर्मचारियों ने रोड पर लगे कावड़ शिवरो की साफ सफाई करते हुए कावड़ मार्ग की पर भी सफाई अभियान चलाया।

इस दौरान संजीव शील ने बताया कि हमारी टीम ने बीती रात्रि कावड़ मार्ग पर सफाई अभियान चलाया है,ताकि किसी भी शिवभक्त को कोई भी परेशानी न हो।

और इसी के साथ साथ हमारी टीम के द्वारा गली मोहल्लों,व कावड़ शिवरो में भी सफाई अभियान चलाया गया है।हमारा यही मकसद है कि अपनी नगर पंचायत भोकरहेड़ी पूरी तरह साफ सुथरी रहे जिससे कि कोई भी व्यक्ति हमारी इस नगर पंचायत में गंदगी की वजह से बीमार न हो।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + three =