Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

महिला दिवसः महिला पुलिसकर्मियों को महिला आदर्श बैरक का तोहफा दिया

 मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने महिला दिवस पर पुलिस के महिला पुलिसकर्मियों के लिए महिला आदर्श बैरक का तोहफा दिया है।

एसएसपी के निर्देश पर महिला आरक्षी, मुख्य आरक्षीगण के लिए मौजूदा बैरक व्यवस्था में सुधार लाते हुए, मुजफ्फरनगर के महिला थाना में एक मॉडल/आदर्श बैरक तैयार किया गया जिसमें प्रयास किया गया है कि महिला पुलिसकर्मियों को एक साफ, सुंदर व मूलभूत सुविधाओं युक्त आदर्श बैरक मिल सके।

इस बैरक में प्रत्येक महिला पुलिसकर्मी के लिए डबल स्टोरेज – बेडसाइड और अलमीरा, व्यक्तिगत सेफ, लाइट के लिए बेडसाइड स्विच, व्यक्तिगत चार्जिंग पाइंट, हैंगर युक्त अलमारी, ड्रैसिंग टेवल, अटैच वाशरूम, नए गद्दे और तकिए, रूम हीटर तथा टीवी की भी व्यवस्था की गई है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − six =