सीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण, नहीं मिली खामियां, कहा ऑल इज वेल
रामनगर बाराबंकी।सीएमओ ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया तो वहां उन्हें सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त दिखी। उन्होंने सारे कमरे दवा वितरण केंद्र दवा स्टॉक समेत पूरी सीएचसी के एक एक कक्ष का विधिवत निरीक्षण किया।
लेकिन सीएमओ को सभी व्यवस्थाएं ठीक दिखने पर उन्होंने कह दिया आल इज वेल।,मंगलवार को करीब 11 बजे सीएमओ बी के एस चौहान अचानक सीएचसी पहुँच गये।
तो उन्हें वहां सारी व्यवस्थाएं मेन टेन दिखी।उन्होंने सबसे लैब का निरीक्षण किया। जिसमें एनेमिया से ग्रसित गर्भवती महिला की कोविड जाँच की जा रही थी।
सीएमओ ने उस महिला से दिक्कत के बारे में पूछा।यही नही यहाँ कुछ मरीजो से भी पूछा तो मरीजो ने दवा मिलने की बात बताई। उनके बाद वह ओपीडी पहुँचे वहाँ भी उन्होंने वहां के रजिस्टर व मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी ली।
फिर लेबर रूम, वैक्सीन पॉइंट, डी फ्रीजर,आईएलआर व वैक्सीन के रखरखाव सहित कुष्ठ रोग के मरीजों की दी जाने वाली दवा वितरण की जानकारी ली।वही सीएचसी प्रभारी डॉ राजीव दीक्षित से उन्होंने बीपीएमयू यूनिट ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सहित सभी की उपस्थिति की बारे में पूछा।
सीएमओ ने अधीक्षक डॉ राजीव दीक्षित से कहा कि यहाँ जो भी व्यवस्थाएं आपको यहां कम लग रही हैं। वह हमें लिखित भेजें।जिससे कुछ व्यवस्थाएं यहां कराई जा सके।
सीएमओ के साथ एडिशनल सीएमओ डॉक्टर के एन एम त्रिपाठी, सीएचसी प्रभारी, डॉ राजीव,ज्ञानेंद्र भारती,डॉ हरिशंकर समेत सभी डॉ व कर्मचारी मौजूद रहे।
