उत्तर प्रदेश

एसपी के नेतृत्व में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में अधिकारियों ने पुलिस कल्ब में बढ़-चढ़कर किया श्रमदान

बाराबंकी – रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के क्रम में समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण द्वारा पुलिस कल्ब परिसर में बढ़-चढ़कर श्रमदान किया गया।

उक्त कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा बढ़-चढ़कर पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई में श्रमदान किया गया।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी ने प्रेरणा लेने वाली प्रभातफेरी का सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों के साथ सामूहिक गान किया एवं समस्त पुलिस कर्मियों को स्वच्छता एवं श्रमदान हेतु जागरूक किया गया।

उक्त स्वच्छता अभियान के क्रम में समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों के द्वारा पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना परिसर व कार्यालय की साफ-सफाई की गई।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − thirteen =