लीग मैचो के बाद हैण्डबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग समापन
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में चल रहीं दो दिवसीय चौ0 चरण सिंह अर्न्तमहाविद्यालय हैण्डबॉल प्रतियोगिता के आज दूसरे व अन्तिम दिन महिला व पुरूष वर्ग के लीग मैच खेले गये। लीग मैचो के बाद प्रतियोगिता का रंगारंग समापन हुआ।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारम्भ अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुजफ्फरनगर, चौधरी विश्वविद्यालय द्वारा नामित पर्यवेक्षक व चयनकर्ता डा0 जितेन्द्र पाल एवं डा0 छाया, डा0 आदित्य गौतम, निदेशक श्रीराम कॉेलज, डा0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज, देवेन्द्र चौधरी कोषाध्यक्ष, श्रीराम गुप ऑफ कालिजेज, मुजफ्फरनगर के द्वारा ंसंयुक्त रूप द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।
प्रतियोगिता के द्वितीय दिन महिला वर्ग में लीग मैच में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद, श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर, सेंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज सरधना व डीएवी कॉलेज बुलन्दशहर की टीमों के बीच मुकाबले हुए वंही पुरूष वर्ग में एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर, एनआरसीई कॉलेज खुर्जा, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद व डीएवी कॉलेज, बुलन्दशहर के बीच मुकाबले खेले गये। महिला वर्ग का फाईनल मुकाबला श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर व डी0ए0वी0 कॉलेज बुलन्दशहर के बीच खेला गया। कांटे की टक्कर के इस मुकाबले में डी0ए0वी0 कॉलेज बुलन्दशहर की टीम ने विजेता ट्राफी पर कब्जा किया
जबकि श्रीराम कॉलेज की टीम प्रतियोगिता में उप विजेता रहीं। पुरूष वर्ग का फाईनल मुकाबला डी0ए0वी0 कॉलेज बुलन्दशहर व एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के बीच खेला गया जिसमें डी0ए0वी0 कॉलेज बुलन्दशहर विजेता तथा एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद की टीम उप विजेता रहीं। प्रतियोगिता के विषय में आगे बताते हुये आयोजक सचिव व श्रीराम कॉलेज के क्रीडा अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस वर्ष चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के द्वारा अन्तरमहाविद्यालयी हैण्डबाल प्रतियोगिता कराने के साथ-साथ विश्वविद्यालय की टीम का चयन करने के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन करने की जिम्मेदारी भी श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर को सौंपी गयी थी।
दो दिन तक चली इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालय से आई पुरूष व महिला खिलाडियों की टीमो ने एक-दूसरे के समक्ष कडी चुनौती पेश की। विश्वविद्यालय की ओर से चयन समिति के पर्यवेक्षकों ने खिलाडियों के प्रदर्शन के आधार पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की टीम के लिए खिलाडियों का चयन किया गया है जो नार्थ जोन अन्तरविश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।
आज के दिन के मुख्य अतिथि अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मुजफ्फरनगर व श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 प्रेरणा मित्तल द्वारा विजेता टीमो को ट्राफी व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा प्रतियोगिता के समापन की विधिवत् घोषणा की गई। प्रतियोगिता मे अमित बालियान, रामकुमार, सत्य प्रकाश, सन्दीप यादव, नितिन व अंकित धीमान मैच रेफरी की भूमिका में रहें। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के प्रवक्तागण प्रमोद कुमार, भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, आशू शर्मा, संदीप कुमार, अमरदीप, अनुज कुमार आदि का योगदान रहा।
