Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जाट-ऐक्शन कमैटी के तत्वाधान मे एसपी सिटी को शिकायत पत्र सौंपा

मुजफ्फरनगर। जाट-ऐक्शन कमैटी के तत्वाधान मे विगत 12 सितम्बर से चल रहे जाट, कश्यप विवाद मे कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव के नाम एक शिकायती पत्र एसपी सिटी सतपाल अंतिल को सौपा।

जाट-ऐक्शन कमैटी के प्रेस प्रभारी शान्ति नगर निवासी मनीष सहरावत ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि जाट एक्शन कमैटी के तत्वाधान मे विगत 12 सितम्बर से चल रहे जाट, कश्यप विवाद मे जाट एक्शन कमैटी के पदाधिकारी डा.जितेन्द्र चौधर अमित अहलावत,मनीष सहरावत, जयवीर इाकरान,प्रीती चौधरी,मनोज चौधरी,सुनीता मलिक, अंजलि चौधरी आदि के नेतृत्व के नेतृत्व में ग्राम पचैण्डा के और आस-पास के गांव मे जाट समाज के लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे।

जहां एसपी सिटी सतपाल अंतिल से मुलाकात की। जिसमें जाट समाज ने सिलसिलेवार तरीके से पूरे घटनाक्रम का ब्यौरा एसपी क्राइम को दिया। जिसमे अगवत कराया गया कि नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव पचैण्डाकलां निवासी अमरेश पत्नि चन्द्रवीर सिंह को उसके पडौसी राजकुमार, संजय कुमार, कल्लू पुत्रगण तेजपाल आय दिन शराब पीकर घर की औरतो के साथ गाली-गलौच करते हैं

तथा उक्त लोगो के पास गलत लोगो का आना जाना लगा रहता है। आरोप है कि 12 सितम्बर 2020 को शाम करीब साढे सात बजे संजय,राजकुमार शराब पीकर गली मे खडे होकर गन्दी-गन्दी गालियां देने लगे।

जिसका विरोध करने पर अजय काका व उनकी औरतो गीता पत्नि संजय, बोबी पत्नि राजकुमार,पारूल पत्नि कल्लू, गुडडी पुत्री संजय हाथो मे लाठी डन्डे लेकर आए और उक्त लोगो ने उसके घर पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

जाट ऐक्शन कमैटी का आरोप है कि इस सम्बन्ध मे अभी तक आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही नही हुई है। और ना ही रिर्पोट लिखी गई है। यदि इस मामले मे दोनो पक्षो की और से रिपोर्ट दर्ज नही हुई तो जाट समाज मन्त्री विजय कश्यप का घेराव करेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 20 =