Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: मतदान जागरूकता रैली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। जनता इंटर कॉलेज भोपा में सुपर स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर डॉ धर्मेंद्र शर्मा के दिशा-निर्देशन व विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार के मार्गदर्शन में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जनता इंटर कॉलेज भोपा में मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार ने कहा कि जागरूक मतदाता स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है। हमें अपनी वोट के प्रति सजग करना चाहिए और चुनाव में अपने मतदान का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करना चाहिए। अपने मतदान के द्वारा हम अपने पसंदीदा सांसद व विधायक का चुनाव कर सकते हैं।

सरकार के द्वारा भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है। उन्होंने छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि अपने माता-पिता व आस-पड़ोस के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें और मतदान प्रक्रिया के बारे में उन्हें जानकारियां दे। इससे पूर्व उन्होंने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया।

इसके बाद ष्जागरूक मतदाता, जागरूक युवाष् थीम पर आधारित मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कु तुबानाज,कु रमशा,कु मिस्बाह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रधानाचार्य द्वारा स्थान हासिल करने वाले विजेताओं व सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सुपर स्वीप कार्यक्रम सहप्रभारी मेजर अरविंद कुमार, सहप्रभारी कु महनाज खान, रामपाल मृदुल, विकास त्रिपाठी, मंजू देवी, अनिता सहरावत, परमावती प्रजापति, सुनीता वर्मा, रीमा, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 5 =