वैश्विक

Saharanpur के थाने में बर्बरतापूर्ण पिटाई पर NHRC  को शिकायत: डॉ नूतन ठाकुर

Saharanpur: अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर ने सहारनपुर के थाने के अन्दर अत्यंत निर्मम एवं बर्बरतापूर्ण पिटाई के संबंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजते हुए कार्यवाही की मांग की है.

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है डॉ शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक, देवरिया सदर के ट्विटर अकाउंट पर एक विडियो पोस्ट किया गया था, जिसमे कुछ पुलिसवाले कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लगातार बेहद बेदर्दी एवं बर्बरता के साथ पीट रहे हैं, जो सीधे-सीधे मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है.

उस समय तक स्पष्ट नहीं था कि मामला किस स्थान का है किन्तु एक निजी इलेक्ट्रॉनिक चैनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यह विडियो सहारनपुर का है. रिपोर्ट में पिटने वालों के नाम मोहम्मद अली निवासी पीर गली, सहारनपुर, मोहम्मद सैफ (सफ़ेद कुर्ता पजामा), मोहम्मद तारिक (काली शर्ट), राहत अली (हरी जैकेट), इमरान आदि बताया गया है

यह भी बताया गया है कि इन लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गयी है, यद्यपि एसएसपी सहारनपुर आकाश तोमर तथा एसपी सिटी राजेश कुमार ने विडियो का सहारनपुर से कोई संबंध होने से इनकार किया है.

अमिताभ और नूतन ने कहा कि प्रथमद्रष्टया टीवी चैनल कि रिपोर्ट को गलत मानने का कोई कारण नहीं है.उन्होंने कहा कि थाने में इस प्रकार से निर्ममतापूर्वक पिटाई मानवाधिकार उल्लंघन का अत्यंत ही गंभीर मामला है. अतः उन्होंने समस्त संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यता ज्ञात करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की मांग की है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21534 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =