Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जन्मजात विकृति क्लबफुट है, समय पर इसका उपचार संभव हैः CMO Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय जन्म दोष जागरूकता माह के अंतर्गत संयुक्त जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत क्लब फुट पर कार्य कर रही स्वयंसेवी संस्था अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

इस जागरूकता कार्यक्रम में , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश कुमार , ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पी के चतुर्वेदी ने बताया कि क्लब फुट एक जन्मजात दोष है, जो समय से उपचार शुरू करने पर पूर्णता ठीक हो जाता है । इस दोष से ग्रसित बच्चों के एक या दोनों पैर अंदर की ओर मुड़े हुए होते हैं यह बीमारी ना तो कलंक है और न ही माता-पिता की किसी कमी के कारण होती है। हर ८०० नवजात शिशुओं में से किसी एक बच्चे को क्लब फुट का दोष होता है।

देश में इस समय लगभग ३३००० बच्चे इस जन्मजात दोष के साथ प्रतिवर्ष पैदा होते हैं। जन्मजात दोष ऐसे संरचनात्मक परिवर्तन है जो शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकते हैं । वह शरीर के दिखने वाले अंग काम करने के तरीके या दोनों को प्रभावित करते हैं । उसी में से एक क्लब फुट ऐसा दोष है , जिसमें नवजात बच्चों के पर अंदर की ओर मुड़कर विकृति पैदा करते हैं इलाज न करने पर गंभीर रूप से विकलांग हो सकते हैं।

अनुष्का फाउंडेशन पिछले पांच वर्षों से मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। इन पांच वर्षों के दौरान लगभग ७८ बच्चे का इलाज संस्था के द्वारा निशुल्क कराया जा रहा है, इसमें इलाज तीन चरणों में किया जाता है, पहले चरण में बच्चों को निशुल्क प्लास्टर लगाया जाता है , उसके पश्चात एक छोटा चीरा (टिनोटमी) करते हैं , तीसरे चरण में बच्चों को जूते व बार पहने होते हैं।

यह एक विशेष प्रकार के ब्रेस होते हैं जिन्हें बच्चों के पांच साल तक होने तक पहनना होता है ।इन तीनों चरणों के सही प्रकार से होने से बच्चा पूर्णता ठीक हो जाता है । इस बीमारी का कोई भी विशिष्ट कारण ज्ञात नहीं है। सीएमओ डॉ एम एस फौजदार ने बताया कि इलाज न करने पर बच्चों में भेदभाव अपेक्षा व मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं व शारीरिक यौन शोषण का खतरा अधिक बढ़ जाता है।

कार्यक्रम में अनुष्का फाउंडेशन के मनीष जोशी मौजूद रहे।क्लब फुट से ग्रासित बच्चों का इलाज प्रत्येक मंगलवार को जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में कमरा नंबर ९ मै किया जाता है इस नंबर पर सम्पर्क करें ८९७६८५२१५५

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20755 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 7 =