Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नाले में गिरने पर हुई मौत, परिजनों में शोक

मुजफ्फरनगर। नाले मे गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया तथा शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया।
जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन क्षेत्र की सरकूलर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के समीप नाले मे किसी व्यक्ति का शव पडा देख दर्जनो राहगीर तमाशबीन बन मौके पर एकत्रित हो गए।

नागरिको ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नाले मे किसी व्यक्ति का शव पडा होने की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। थाना सिविल लाइन प्रभारी समयपाल अत्री सूचना मिलते ही तुरन्त मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड की मदद से जब मृतक की शिनाख्त करानी चाही तो मृतक की पहचान राजकीय इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहन के रूप मे हुई।

पुलिस ने कॉलेज प्रशासन व परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। मामले की जानकारी पर कॉलेज स्टॉफ मौके पर पहुंच गया। वहीं दूसरी और मोहन की मौत की खबर से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा पडौसी घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने नागरिको की मौेजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। हादसे से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =