National Herald मामले में राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का विरोध जारी
National Herald मामले में राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता सचिन पायलट को दिल्ली पुलिस ने बुधवार (15 जून, 2022) को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस के तमाम नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय से लेकर ईडी दफ्तर तक हल्ला बोला। इस दौरान पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके साथ दिल्ली पुलिस ने हाथापाई और बदसलूकी की।
#ED ने कांग्रेस नेता #RahulGandhi को नेशनल हेराल्ड मामले की जांच में दोबारा शामिल होने के लिए शुक्रवार को पेश होने के लिए बोला है। pic.twitter.com/q27u7m90cY
— News & Features Network (@mzn_news) June 15, 2022
यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने पुलिस पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई और गाली गलौज का आरोप लगाया है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा, “AICC मुख्यालय में घुसकर दिल्ली पुलिस की बर्बरता के नंगे नाच का ये सबसे बड़ा सुबूत है, पंजाब युवा कांग्रेस के साथी पैरी मान के साथ दिल्ली पुलिस की हरकत का गांधीवादी तरीके से करारा जवाब दिया जाएगा।”
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश कर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ हाथापाई की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार की पिट्ठू दिल्ली पुलिस गुंडागर्दी की सारी हदें पार कर गई। 75 साल में जो नहीं हुआ, मोदी सरकार की पिट्ठू पुलिस ने बीजेपी के इशारे पर किया।
आज कांग्रेस कार्यालय के सामने पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कांग्रेस कार्यालय में घुस कर लाठीचार्ज किया।
ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी राजनीतिक दल के कार्यालय में घुस कर लाठीचार्ज हुआ हो, इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं: श्री @bhupeshbaghel pic.twitter.com/KJpGdDD4Wb
— Congress (@INCIndia) June 15, 2022
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने कार्यालय के अंदर घुसकर लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि ऐसा कभी नहीं होता कि राजनीतिक कार्यालय के अंदर घुसकर पुलिस लाठचार्ज करे, हम इसकी निंदा करते हैं। दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के अधीन है इसलिए केंद्र को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
मोदी सरकार का व्यवहार देखें…..
बहुत हुआ नारी पर वार…#राहुल_का_सत्याग्रह https://t.co/THVGjXKLr0
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) June 15, 2022
कांग्रेस की महिला कांग्रेस ने कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वो पुलिस से भिड़ गईं। प्रदर्शन कर रहीं महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। National Herald से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ चल रही है। आज लगातार तीसरे दिन उनसे ईडी पूछताछ कर रही है।
Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from: Source link

