वैश्विक

जिन्होंने भारत के खिलाफ इस्लामी देशों को उकसाया,से लोगों पर देशद्रोह का मामला चलाया जाना चाहिए: Uday Mahurkar

केंद्रीय सूचना आयोग में नियुक्त पूर्व पत्रकार उदय माहूरकर  (Uday Mahurkar) ने ट्वीट कर इस्‍लामिक देशों को भड़काने वाले भारतीयों पर कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने लिखा है, अब समय आ गया है कि भारत उन भारतीय नागरिकों की सूची बनाए जिन्होंने भारत के खिलाफ इस्लामी देशों को उकसाया।

ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मामला चलाया जाना चाहिए। यह उनकी देश विरोधी गतिविधि है। कानून बनाकर ऐसे लोगों की संपत्ति को कुर्क भी किया जा सकता है।

जाकिर नाइक और एमएफ हुसैन का सवाल उठाते हुए उदय माहूकार (Uday Mahurkar) ने लिखा, ”क्या कभी नफरत फैलाने वाले जाकिर नाइक और एमएफ हुसैन की उनके अद्वितीय ईशनिंदा के लिए निंदा की गई?” मौजूदा वक्त को राष्ट्रीय जागरण का नया युग बताते हुए उदय ने कहा, ”एकतरफा धर्मनिरपेक्षता और हिंदू कीमत पर हिंदू-मुस्लिम एकता के दिन अब राष्ट्रीय जागरण के इस नए युग में चले गए हैं।”

एक तरफ सूचना आयुक्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। दूसरी तरफ गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी समेत कई लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि हमने सार्वजनिक शांति भंग करने और लोगों को भड़काने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सोशल मीडिया विश्लेषण के आधार केस दर्ज किया है। ओवैसी का सवाल है कि उनकी आखिर उन्होंने कौन सी ऐसी टिप्पणी की जो आपत्तिजनक थी, जिस पर केस दर्ज किया गया है।

इस मामले को लेकर ओवैसी ने एक के बाद एक कई ट्वीट किया है। अपने पहले ट्वीट में ओवैसी लिखते हैं, ”मुझे FIR का एक हिस्सा मिला है। यह पहली FIR देख रहा हूँ, जिसमें ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि अपराध क्या है। कल्पना कीजिए, हत्या के मामले में FIR दर्ज हो और पुलिस ये बताए ही न कि किस हथियार से हमला किया गया या हत्या का कारण क्या था। इसी तरह मुझे नहीं पता कि मेरी किस टिप्पणी के कारण मुझ पर FIR की गई है।”

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + eighteen =