वैश्विक

Jammu News: जम्मू कश्मीर से मेरे परिवार से पुराना रिश्ता है: राहुल गांधी

Jammu News:  दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने जय माता दी के नारे से की। इसके बाद अपने संबोधन के दौरान वे भाजपा और आरएसएस पर जमकर बरसे। राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर जम्मू कश्मीर के भाईचारे को तोड़ने का आरोप लगाया।

जम्मू के त्रिकुटा नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मुझे यहां आकर खुशी भी हो रही है और दुख भी हो रहा है। दुख इसलिए क्योंकि आपके बीच जो भाईचारे की भावना है उसे बीजेपी और RSS  के लोग तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और इससे आप लोग कमज़ोर हो रहे हैं। इससे आपके अर्थव्यवस्था और व्यापार को चोट पहुंची है।

इस दौरान राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मैं एक महीने में दो बार जम्मू-कश्मीर आया हूं और जल्द ही लद्दाख भी जाना चाहता हूं। मैंने श्रीनगर में कहा था कि जम्मू-कश्मीर में आते ही मुझे लगता है कि मैं घर आया हूं। ये प्रदेश पहले राज्य था। जम्मू कश्मीर से मेरे परिवार से पुराना रिश्ता है। यहां आकर मुझे बेहद ही खुशी होती है।

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान जम्मू कश्मीर को वापस से राज्य का दर्जा देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर को कमजोर किया है और यहां की अर्थव्यवस्था को भी कमजोर किया है। जम्मू कश्मीर से राज्य का दर्जा भी छीन लिया। अब जम्मू कश्मीर को वापस से राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =