Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

फिर विवाद की स्थिति: पालिका कर्मचारी का कॉलेज में स्थानांतरण

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने एक बार फिर से लिपिक ओमवीर सिंह का स्थानांतरण नगर पालिका इंटर कॉलेज में कर दिया है।

इससे पहले भी ओमवीर सिंह के स्थानांतरण को लेकर काफी विवाद रहा था। नगर पालिका में जनगणना का कार्य देख रहे ओमवीर सिंह का स्थानांतरण नगरपालिका अध्यक्ष ने इंटर कॉलेज में कर दिया है।

पहले भी ओमवीर सिंह को कॉलेज में स्थानांतरित किया गया था, लेकिन ईओ ने उनकी ड्यूटी जनगणना कार्य में लगा दी थी। इसे लेकर काफी विवाद रहा था। चेयरपर्सन ने लिपिक का वेतन जारी नहीं किया था।

ओमवीर सिंह के स्थानांतरण से एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि जनगणना कार्य अभी नहीं हो रहा है। इसलिए ओमवीर सिंह का स्थानांतरण नगर पालिका इंटर कॉलेज में किया गया है।

बोर्ड बैठक के लिए मांगी अनुमति

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका बोर्ड बैठक के लिए ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने डीएम से अनुमति मांगी है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने जूम ऐप या वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बोर्ड बैठक कराने के निर्देश दिए थे।

इस पर ईओ ने डीएम को पत्र लिखकर ऑनलाइन बोर्ड बैठक कराने के लिए अनुमति मांगी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − two =