वैश्विक

कोरोना- आम लोगों के 826 नमूने आए निगेटिव

Image Result For Corona Virusकोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। आम लोगों के अचानक लिए गए 826 नमूने निगेटिव आए हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कहा कि अचानक (अनियमित तरीके से) लिए गए 826 नमूनों का परीक्षण किया गया

उनमें से एक भी नमूना पॉजिटिव नहीं आया है। सभी नमूने निगेटिव पाए गए हैं। इन नूमनों में से कुछ पॉजिटिव पाए जाते तो देश में कोरोना के तीसरे चरण में पहुंचने की संभावना बढ़ जाती।

लेकिन अब रिपोर्ट को देखकर लग रहा है कि कोरोना वायरस आम लोगों के बीच नहीं फैल रहा है। इस वायरस की चपेट में अभी तक वही लोग आए हैं जो विदेश से लौटे हैं या फिर संक्रमित व्यक्ति के संपंर्क में आए हैं। 

देश के अलग-अलग हिस्सों से करीब 1000 सैंपल लिए गए थे जिनमें 826 की रिपोर्ट आई है। भारत में अभी कोरोना वायरस दूसरे चरण में है।

जिनके सैंपल लिए गए हैं, वो ना तो विदेश गए थे और ना ही किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए थे जो विदेश गया हो।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =