Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर पर कोरोना का फिर बडा हमला, मिले 75 मरीज

मुजफ्फरनगर। जनपद में आज कोरोना ने एक बार फिर से बडा हमला बोला है। जनपद में आज कोरोना के 75 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढकर 431 हो गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले में आज स्वास्थ्य विभाग को कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए 1669 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। आज जिले में कोरोना के 75 नए मरीज मिले हैं

जिनमें 05 के आरटीपीसीआर, 66 के रैपिड एंटीजन टेस्ट, 02 ट्रूनेट तथा 02 के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि दूसरे जिलों से हुई है। जनपद में आज 55 ओर मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है

जिसके बाद जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 431 हो गई है। जिले में अब तक कुल 5176 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 20 =