Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: लाभार्थियो को आवास की चाबी का वितरण किया

मुज़फ्फरनगरMuzaffarnagar News: जिलाधिकारी सीबी सिंह द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना संवाद एवं चाबी वितरण कार्यक्रम के अन्तर्गत लाभार्थियो को गृह प्रवेश व आवास की चाबी का वितरण किया गया।

बुधवार प्रातः ११ः०० बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एंव मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत वर्ष २०२०-२१ एंव २०२१-२२ में उत्तर प्रदेश में निर्मित ५.५१ लाख पूर्ण आवास जिनकी लागत ६६३७.७२ करोड रूपये है, के लाभार्थियो को गृह प्रवेश व आवास की चाबी का वितरण किया गया।

जनपद मुजफ्फरनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत वर्ष २०२०-२१ एंव २०२१-२२ में १०५१ आवास जिनकी कुल लागत १२.६१२ करोड रूपये है, के लाभार्थियों को जनपद स्तर पर एनआईसी केन्द्र पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तथा विकास खण्ड स्तर सांसद व विधायकगण एंव क्षेत्र पंचायत प्रमुखगण द्वारा गृह प्रवेश प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए चाभी वितरण की गयी।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत प्रत्येक लाभार्थी को ९० दिवस का रोजगार २०४ रूपये अंकन १८३६० रूपये मजदूरी के रूप में व स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत शौचालय की सुविधा प्रदान की जाती है

उज्जवलायोजना अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन व विद्युत विभाग द्वारा निःशुल्क विद्युत कनेक्शन प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त पेयजल हेतु जहॅा पानी की टंकी की सुविधा उपलब्ध है, कनेक्शन निःशुल्क दिया जाता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =