कोरोना से संक्रमित जेल अधीक्षक के पिता की मौत
मुजफ्फरनगर:– कोरोना संक्रमण से पीड़ित मिले जिला कारागार अधीक्षक के वृद्ध पिता की दुखद मौत हो गई।
जिला कारागार के अधीक्षक ए.के. सक्सेना और उनके पिता को पिछले दिनों कोरोना संक्रमित मिलने पर होम आइसोलेशन में रखा गया था। उनके वृद्ध पिता भी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से होम आइसोलेशन में ही थे।
जिला कारागार अधीक्षक ए.के. सक्सेना और उनके पिता को पिछले दिनों कोरोना संक्रमित मिलने पर होम आइसोलेशन में रखा गया था। शनिवार को दिन में पिता की हालत बिगड गई तो उन्हें बेगराजपुर के कोविड-19 अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। pic.twitter.com/lgM2bwKQkf
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) September 5, 2020
बताया जाता है कि आज शनिवार को दिन में उनकी हालत बिगड गई तो परिजन उन्हें लेकर मेरठ जा रहे थे।
रास्ते में अधिक हालत खराब होने पर उन्हें बेगराजपुर के कोविड-19 अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
