Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में फूटा कोरोना बम:अलग-अलग स्थानों से 17 पॉजिटिव केस मिले-लोगों में दहशत

शहर के अलग-अलग इलाकों में मिले 17 कोरोना पॉजिटिव,13 खालापार,1 सुथराशाही, 1 आनन्दपुरी,1 लद्दावाला व 1 नई मंडी थाना क्षेत्र का निवासी, लोगों में दहशत

शहर में आज एक ही दिन में 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह के समय एक कोरोना मरीज मौहल्ला सुथराशाही में मिला था

जबकि देर शाम आई रिपोर्ट में एक ही साथ 16 कोरोना पॉजिटिव मिलने से शहर में हडकम्प मच गया। शहर में एक ही दिन में 17 कोरोना पॉजिटिव मिलने से लोगों में दहशत फैल गई।

यह जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया और कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों को मुजफ्फरनगर मैडिकल कॉलेज के आईसोलेशन वार्ड में ले जाकर भर्ती कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अब जनपद में कुल कोराना पॉजिटिव की संख्या 68 हो गयी है, जबकि पचास पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

आज दिन में आई 65 रिपोर्ट में मौहल्ला सुथराशाही निवासी एक मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला था। बताया जा रहा है कि मोहल्ला सुथराशाही निवासी एक मरीज शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के यहाँ इलाज कराने आया था

वहां टेस्ट के लिए कहा गया तो आज जांच में पोजिटिव आया है। आज 65 रिपोर्ट आई है, जिनमें एक पोजिटिव आया है। आज पहले से भर्ती 5 मरीज ठीक भी हो गए है, जिन्हें आज छुट्टी दे दी गई। डॉक्टर के हॉस्पिटल को सेनेटाईज करने और मोहल्ला सुथराशाही में भी गली को सील कर दिया गया है और इस मरीज के संपर्को की भी तलाश की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − six =