Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस ने कई स्थानो पर सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया

मुजफ्फरनगर। आला अधिकारियो के निर्देश पर पुलिस ने कई स्थानो पर सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान काटे।

पुलिस की इस कार्यवाही से बिना किसी जरूरी कार्य के इधर-उधर घूम रहे व्यक्तियो को पुलिस ने जमकर हडकाया।एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते लॉक डाउन के पालन के लिए एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशन मे पुलिस ने नगर के विभिन्न चौराहो तथा मार्गो पर वाहन चैकिंग की।

पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान काटे। शहर कोतवाल अनिल कप्परवान ने शिव चौक,हनुमान चौक आदि स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया।

इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी ने पुलिस फोर्स के साथ आज सुबह महावीर चौक, प्रकाश चौक व सरकूलर रोड रेशू विहार कालोनी के समीप सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया।

वहीं दूसरी और नई मन्डी कोतवाल दीपक चतुर्वेदी ने सीओ नई मन्डी धनंजय मिश्रा की मौजूदगी मे जानसठ बस स्टैण्ड,भोपा रोड व अलमासपुर चौक पर वाहनो की तलाशी ली।

पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो को रोककर उनकी तलाशी ली तथा कागजात चैक किए। पुलिस ने बेवजह घूम रहे वाहन चालको को रोककर जमकर हडकाया तथा उनसे उठक बैठक लगवाई। पुलिस की इस सख्ती से बिना किसी जरूरी काम के इधर-उधर घूम रहे लोगो मे हडकम्प मचा रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + five =