Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कैराना सांसद प्रदीप चौधरी परिवार सहित मिले कोरोना पॉजिटिव

सहारनपुर/शामली। कोरोना संक्रमण की बढ़ रही चेन की श्रंखला में रविवार को कैराना लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी उनकी पत्नी तथा बेटे सहित छह लोग कोरोना पॉजिटिव आ गए। सभी को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है।

पिछले कुछ दिनों से सांसद लगातार लोगों से मिल रहे थे। सांसद प्रदीप चौधरी यहां कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में रहते हैं।पिछले दो दिन से तबियत में कुछ गड़बड़ हो रही थी।

इसलिए रविवार को विशेष किट के माध्यम से सांसद प्रदीप चौधरी ने स्वंय का, अपनी पत्नी, बेटे तथा घर के तीन नौकरों का कोरोना टेस्ट कराया। चंद मिनटों में ही रिपोर्ट आई तो सभी अवाक रह गए।

सभी छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ ने बताया कि सभी छह को राजकीय मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया है। जिले में अब तक 769 हो गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20616 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 4 =