Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में कार सवार हरियाणा के बदमाशों से मुठभेड, दो घायल, 6 गिरफ्तार, गाडियां व हथियार बरामद

मुजफ्फरनगर। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह गांव तावली के जंगल में हुई जबरदस्त मुठभेड में दो बदमाश पुलिस की गोलियों का शिकार बनने के चलते घायल हो गए।

पुलिस ने घायल बदमाशों सहित 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड के दौरान एक पुलिसकर्मी भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव तावली के जंगल में पुलिस की चेकिंग के दौरान एक बुलेरो तथा एसेन्ट कार में सवार बदमाशों के साथ जबरदस्त मुठभेड हुई।

बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस दौरान दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जबकि चार अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस के अनुसार बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देने आए थे।

मुठभेड में एक पुलिसकर्मी रजनेश भी घायल हुआ है।मुठभेड में घायल बदमाशों के नाम अश्वनी उर्फ भोलू उर्फ मारूती पुत्र रणसिंह निवासी सदर थाना गोहाना जनपद सोनीपत हरियाणा तथा सचिन पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम ईस्माईला थाना सापला जनपद रोहतक हरियाणा है।

इस दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान मंजीत पुत्र महेन्द्र निवासी दोधवा थाना गोहाना जनपद सोनीपत हरियाणा, विक्रम पुत्र सूबे सिंह निवासी दोधवा थाना गोहाना जनपद सोनीपत हरियाणा, विक्की उर्फ वीरा पुत्र रणसिंह निवासी दोधवा थाना गोहाना जनपद सोनीपत हरियाणा तथा मोनू पुत्र राजेश निवासी लाईनपार थाना बहादुरगढ़ जनपद झंझर हरियाणा के रूप में हुई।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 02 तमंचे, 2 पिस्टल, 01 सफेद रंग की एसेन्ट कार, तथा 01 बुलेरो पिकअप बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तगण चोर/लुटेरे प्रवर्ति के अपराधी है

जिन पर चोरी,लूट आदि जैसी संगीन धाराओं में अभियोग दर्ज है। पुलिस द्वारा उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =