Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में कोरोना के 42 नए के सामने आने से हड़कंप, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 161

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में आज एक बार फिर से कोरोना ने कोहराम मचा दिया है। जनपद में आज कोरोना के 42 नए के सामने आने से हड़कंप मच गया है। इनमें से 16 कोरोना पॉजिटिव मरीज अकेले गांव कवाल में बनाई गई अस्थाई जेल में पाए गए हैं। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 161 हो गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज देर शाम तक जनपद में स्वास्थ्य विभाग को कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए कुल 371 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें 42 लोगों के कोरोनावायरस पाए जाने की पुष्टि हुई है।

इनमें जानसठ थाना क्षेत्र में के गांव कवाल में बनाई गई अस्थाई जेल में 16 कैदियों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जनपद के कस्बा खतौली से 4, जिला अस्पताल से एक, महालक्ष्मी कंपलेक्स से एक, सर्कुलर रोड से एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

इससे पूर्व जनपद में आज दोपहर 4 बजे तक कोरोना के 19 नए मामले सामने आए थें, जिनमें जानसठ थाने के दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जनपद में आज कोरोना के 39 मरीजों को पूरी तरह ठीक होने के बाद बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद के स्वास्थ्य विभाग को आज दोपहर दो बजे तक कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए 252 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई

जिनमें 13 कोरोना मरीज सामने आए। इन 13 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में दो जनपद के गांव मखियाली, एक कस्बा शाहपुर, तीन शहर की मोहल्ला गांधी कॉलोनी, एक पुरानी आबकारी, दो रैदासपुरी, तीन जज कॉलोनी तथा एक रोडवेज बस स्टैंड से कोरोना पॉजिटिव मिला है।

जनपद में आज कोरोना के 39 मरीजों को पूरी तरह ठीक होने के बाद बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई है। जनपद में अब तक कोरोना के कुल 518 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।

शाम चार बजे रेंडम सेंपल की रिपोर्ट आने पर 6 ओर कोरोना मरीज होने की पुष्टि हुई। इनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल है। इसके अलावा एक मरीज मखियाली, एक कुटेसरा चरथावल, 2 शाहपुर से सामने आए हैं। जनपद में अब कोरोना के एक्टिस केसों की संख्या बढकर 161 हो गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21534 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + sixteen =