Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शामली में कोरोना के 15 नए मरीज सामने आए,एक्टिव केस 116

शामली। जनपद में आज कोरोना के 15 नए मरीज सामने आए है, जिसके बाद जनपद में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढकर 116 हो गई है।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आज नये 15 कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस प्रकार जनपद में एक्टिव केस 116 हो गए है।

जिन क्षेत्रों से कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, उन्हे हॉटस्पॉट बनाने तथा वहां सेनेटाईजेशन की कार्यवाही शुरु कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रेलवे रोड स्थित माल गोदाम के पास रहने वाले लगभग डेढ दर्जन मजदूरों का रेंडल सैम्पल लिया है। वही मजदूरों को रिपोर्ट आने तक किसी अन्य स्थान या शहर में न जाने की हिदायत दी गई है।

जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की कई टीमों द्वारा रेंडम सैम्पलिंग की जा रही है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम रेलवे रोड स्थित माल गोदाम पहुंची और अन्य शहर, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों से आये हुए लगभग डेढ दर्जन से अधिक दिहाडी मजदूरों का रेंडम सैम्पल लिया गया। उक्त मजदूर माल गोदाम के पास ही कोयला फोडने, चाय की ठेली लगाने, मजदूरी करने आदि का काम करते है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त लोगों को रिपोर्ट आने तक एहतियात के तौर पर किसी अन्य शहर या कस्बे में न जाने की हिदायत दी गई है।
इस बीच राज्य सरकार के निर्देश पर कोरोना वायरस के मददेनजर रविवार को जिलेभर में लॉक डाउन का पालन कराया गया। शहर के बाजारों में दुकाने बंद रहने से सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान शहर के बाजारों तथा मुख्य चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। अकारण बाजारों में घूमने आने वाले युवकों के चलान काटे गए।

रविवार को जिलेभर में लॉक डाउन का सख्ती के साथ पालन कराया गया। जिलाधिकारी जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल के निर्देश पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए रविवार को लॉक डाउन घोषित रहा। इस दौरान बाजारों में दुकाने बंद रही। सवेरे कुछ दुकानों को खोला गया था

लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद सभी दुकानो को बंद करा दिया गया। शहर के बडा बाजार, नया बाजार, कबाडी बाजार, गांधी चौक, नेहरू मार्किट में सन्नाटा पसरा रहा।

इसके अलावा शहर के मुख्य चौराहों अजंता चौक, विजय चौक, फव्वारा चौक, शिव चौक, गुरूद्वार तिराहा, आदि स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान अकारण सडकों पर घूमने वाले युवकों के जमकर चलान काटे गए। पुलिस ने बाजारों में घूमने वाले युवकों की जमकर खबर ली। किसी को भी बाहर नही निकलने दिया गया।

इसके अलावा शहर के माजरा रोड, बुढाना रोड, कलंदरशाह आदि स्थानों पर देर रात्रि में दुकाने खोली गई। जहां पुलिसकर्मियों के न पहुंचने से लोग दुकानों पर खरीदारी करते रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =