Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

वरिष्ठ पत्रकार की भाभी का निधन, परिवार में शोक

वरिष्ठ पत्रकार डा0 संजय कुमार अग्रवाल की भाभी श्रीमती शशिकांता पत्नी सुभाष चंद अग्रवाल का ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया। श्री सुभाष अग्रवाल जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज, डाइट, सहित अनेक जगह वरिष्ठ कार्यालय प्रभारी के पद पर कार्यरत रहे हैं।

उनकी पत्नी श्रीमती शशि कांता को कुछ दिवस पूर्व ब्रेन हेमरेज हो गया था और धीरे धीरे शरीर के सभी अंगों ने कार्य करना बंद कर दिया था।

कल शाम लगभग 7 बजे उनका प्रेमपुरी स्थित निवास पर निधन हो गया।उनका अंतिम संस्कार आज शहर शमशान घाट पर किया गया।

अंतिम संस्कार के समय डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी, पत्रकार श्यामा चरण पंवार, संदीप गर्ग, राजेश शर्मा समेत अनेक पत्रकार व समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय हैं कि, श्रीमती शशिकांता मिलनसार होने के साथ साथ एक धर्मपरायण और सामाजिक कार्यो में अग्रणी महिला थी।

पूरा अग्रवाल परिवार संयुक्त रूप से शहर के प्रेमपुरी क्षेत्र का निवासी हैं। उनके निधन पर समाज के अनेक वर्गों ने शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 9 =