खेल जगत

कोरोना वायरस ने बढ़ाई टीम इंडिया की परेशानी,भारतीय खिलाड़ी डरहम में जमा

टेस्ट सीरीज के तैयारियों के लिए भारतीय खिलाड़ी डरहम में जमा हो गए हैं. विराट कोहली की अगुवाई में शनिवार को टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया. कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वह टीम कैंप के साथ जुड़कर बेहद खुश हैं.

डरहम काउंटी क्रिकेट क्लब में टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं. कोहली और रोहित के साथ चेतेश्वर पुजारा और लोकेश राहुल ने भी नेट में बल्लेबाजी अभ्यास किया.  भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज से पहले 20 जुलाई से काउंटी की संयुक्त टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है.

बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ टीम के गेंदबाजों की तस्वीरें भी शेयर की. इन तस्वीरों में भारतीय खिलाड़ी टेस्ट सीरीज के लिए जमकर प्रैक्टिस करते हुए नज़र आ रहे हैं. 

इंग्लैंड दौरा अब तक टीम इंडिया के लिए काफी मुश्किल भरा रहा है. भारतीय खिलाड़ियों को बिना प्रैक्टिस मैच के ही पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलना पड़ा था. इसके अलावा हाल ही में टीम इंडिया में आए कोरोना वायरस के मामलों ने भी टेस्ट सीरीज की प्लानिंग को प्रभावित किया है. 

पिछले दिनों विकेटकीपर ऋषभ पंत और थ्रोडाउन एक्सपर्ट दयानंद गरानी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आये हैं. ये दोनों लंदन में क्वारंटीन हैं. गरानी की जांच रिपोर्ट गुरुवार को आयी और करीबी संपर्क में रहने वाले अभिमन्यु ईश्वरन, ऋद्धिमान साहा और गेंदबाजी कोच भरत अरुण भी क्वारंटीन हैं. 

साहा, ईश्वरन और भरत अरुण की जांच में नेगेटिव आई है लेकिन उन्हें ब्रिटेन सरकार के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना होगा और क्वांरीटन रहना होगा. पंत और साहा दोनों 20 जुलाई से शुरू हो रहे प्रैक्टिस मैच का हिस्सा नहीं होंगे, ऐसे में राहुल विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 3 =