सिविल बार एसोसिएशन द्वारा Covid-19 टीकाकरण कराया
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर के महासचिव ब्रिजेंद्र सिंह मलिक द्वारा सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गणों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कोरोना के गंभीर संक्रमण के समय में चलाए जा रहे कोविड-१९ टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाते हुए जिला चिकित्सालय अधीक्षक की देखरेख में जिला चिकित्सालय में कोविड-१९ टीकाकरण कराया गया
अपने सभी सदस्यगणों से टीकाकरण के साथ-साथ कोविड से बचाव के लिए मास्क लगाना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई
इस अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन के ४५ वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र अधिवक्ताओं ने टीकाकरण में बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा कोविड-१९ की गाइडलाइन का पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया
टीकाकरण के अवसर पर ब्रिजेंद्र सिंह मलिक के अलावा श्रीमती मीनू मलिक पत्नि ब्रिजेंद्र सिंह मलिक, चंद्रपाल सिरोही, प्रवीण खोकर, अशोक कुशवाह, रविंद्र कुमार, अनुराग त्यागी, आदेश सैनी, सुधीर गुप्ता, नरेंद्र सैनी, विजय स्वरूप, सतेंद्र सैनी, नीरज ऐरन आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

