भोपा: अज्ञात शव नहर में मिला, दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित
भोपा। नहर मे अज्ञात व्यक्ति का शव बहता देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार भोपा गंगनहर मे नहा रहे तथा अपने पशुओ को नहर मे नहला रहे ग्रामीणो के बीच आज दोपहर उस समय कौतूहल बन गया कि जब ग्रामीणो ने देखा नहर मे किसी अज्ञात व्यक्ति का तैर रहा है।
ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नहर मे शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया।
पुलिस द्वारा वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
पुलिस सूत्रो का कहना है कि उक्त शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है जो पिछे कहीं से बहता हुआ आ रहा है।