नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर मे aदो पक्षो के बीच हुई मारपीट
मुजफ्फरनगर। आपसी विवाद मे दो पक्षो के बीच हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवको को हिरासत मे लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की।
सूत्रो के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर मे आज सुबह कुछ युवको के बीच आपसी विवाद हो गया। जो बहस के बीच मारपीट मे तब्दील हो गया।
इस दौरान कुछ लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवको को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की।
एक अन्य मामले मे शाहपुर क्षेत्र के गांव कुटबी मे भी दो पक्षो के बीच हुए विवाद मे मारपीट हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन मे जुट गई।