Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

 Muzaffarnagar माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत

 Muzaffarnagar लिंक रोड़ स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में 77वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज एवं श्री सुनंद सिंघल द्वारा ध्वजारोहण से किया गया।

 मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मंजरी सिंघल (ट्रस्टी) ,श्रीमती मिनाक्षी रोहल, श्री सुमित कुमार रोहल (ट्रस्टी) , डॉ. प्रवेश कुमार एवं अन्य सदस्य भारत विकास परिषद आदि उपस्थित रहे।

 इस अवसर पर छात्रों द्वारा अनेक सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत लघु नाटिका एवम् नुक्कड़ नाटक ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों द्वारा दिखाई गई नृत्य प्रस्तुति भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। भाषण व गायन के द्वारा छात्रों ने देश के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया ।

आजादी का यह पर्व हमें यही सिखाता है कि इतनी कुर्बानियाँ देकर जो आज़ादी हमने प्राप्त की है उसकी रक्षा करना प्रत्येक भारतीय का परम कर्तव्य है। हमें अपने देश की तीनों सेनाओं का भी आभार व्यक्त करना चाहिए जो प्रतिपल हमारी सेवा में संलग्न रहती हैं। 

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती अनुराधा गुप्ता जी ने सभी को आज़ादी के 76 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि इस स्वर्णिम दिन को पाने के लिए अनेक भारतीयों ने स्वतंत्रता के यज्ञ में अपने प्राणों की आहुति दे दी । अतः हमारा दायित्व है कि इस देश की अस्मिता और गौरव को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हम सभी निरंतर प्रयासरत रहें। जब देश का प्रत्येक नागरिक स्वतंत्रता के महत्व को समझ कर इसकी रक्षा करेगा तभी हमारा यह स्वतंत्रता दिवस मनाना सार्थक होगा ।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =