छोटू राम कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम फेस्टिवल ऑफ कलर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटू राम कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम फेस्टिवल ऑफ कलर का आयोजन किया गया। इसमें बीकॉम के सभी छात्रों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता श्रीमती काजल दीक्षित ने किया। कार्यक्रम को ३ चरणों में संपन्न किया गया जिसमें सोलो सॉन्ग सोलो डांस और ग्रुप डांस थे। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
सोलो सॉन्ग में अनुष्का आरती और चंचल ने प्रतिभाग किया वही सोलो डांस में रीवा, खुशबू, निशू ,शबनम व शिवानी ने सुंदर प्रस्तुति दी। ग्रुप डांस में टीना- कशिश, शिवानी- शबनम -टीना- मोनिका- कशिश और शबनम -निकिता- चंचल -शिवानी ने अद्भुत नृत्य प्रस्तुत किया। इसी के साथ एक मनोरंजक स्किट कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
जिसमें सागर, अनुष्का, सृष्टि, तरुण ,शिवांश ,वैशाली ,शिवानी, ज्योति व मोहित ने अद्भुत प्रस्तुति दी। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक जी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया ।
डॉ इंद्रजीत जी ने भी विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ हर्षिता तिवारी, श्रीमती रीता रानी एवं कुमारी प्राची रहे जिन्होंने सभी कार्यक्रमों का आकलन किया और कार्यक्रम का परिणाम घोषित किया।
जिसमें सोलो डांस में खुशबू प्रथम रही,सोलो सॉन्ग में अनुष्का प्रथम रही और ग्रुप डांस में स्टेट कार्यक्रम प्रथम रहा। कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय के सभी प्रवक्ता श्रीमती काजल दीक्षित डॉ रविंद्र कुमार ,शिवम धीमान तथा प्रवक्ता गौरव जैन उपस्थित रहे ।इसी के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

