Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर पुलिस ने कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त व0उ0नि0 सचिन शर्मा द्वारा जनपदीय टॉप-10 एवं हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त शेर अली पुत्र नूर मौहम्मद निवासी ग्राम भैंसाहेडी थाना छपार मु0नगर को दौराने पुलिस कार्यवाही ग्राम बसेडा भैंसाहेडी मार्ग से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र राव द्वारा अभियुक्त आजाद पुत्र गुलफाम नि0 गन्दौर थाना शाहपुर मु0नगर को चौकी अलावलपुर बैरियर से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 01 पिस्टल मय 10 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया। वहीं थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 भगवती प्रसाद द्वारा अभियुक्त दीपक पुत्र करण सिंह नि0 ग्राम सोहजनी तगान थाना मन्सूरपुर मु0नगर को मील मन्सूरपुर अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त मन्साद पुत्र दिलशाद नि0 ग्राम चुडियाला थाना मीरापुर मु0नगर को चुडियाला मोड से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 01 छुरी नाजायज को बरामद किया गया। वहीं थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 यूनूस खान द्वारा अभियुक्त इकरामूददीन उर्फ सुक्का पुत्र कलवा नि0 ग्राम केलावडा थाना खतौली मु0नगर को ग्राम सिकन्दरपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

वहीं थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र तेवतिया द्वारा अभियुक्त मनोज पुत्र नौबहार नि0 घसौली थाना कांधला शामली को जंगल ग्राम सिसौली से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 वियज शर्मा द्वारा पोक्सों अधि0 में वारण्टी अभियुक्त कादिर पुत्र टेकू उर्फ मोहर्रम अली नि0 सलारपुर थाना जानसठ मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

वहीं थाना फुगाना पर नियुक्त व0उ0नि0 सतवीर सिंह द्वारा अभियुक्त दिलशाद पुत्र महबूब नि0 हरिपुर सीकरी थाना फुगाना मु0नगर को हरिपुर गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 9 =