Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डी.ए.वी. कॉलेज मुज़फ्फरनगर में  वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत  डी.ए.वी. कॉलेज मुज़फ्फरनगर में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय शुक्ला (जिलाध्यक्ष भाजपा ) एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुदर्शन सिंह बेदी, डा. एम.के.बंसल (सचिव डी.ए.वी. कॉलेज) रहे !

कार्यक्रम की शुरुआत बहिन पूजा द्विवेदी के द्वारा पर्यावरण पर एक सूंदर गीत की प्रस्तुति के साथ शुरू हुई ! कार्यक्रम का सञ्चालन अमित गुप्ता (जिला संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ) द्वारा किया गया ! विद्यालय कैंपस में बीएड विभाग के सामने तथा गर्ल्स पार्क में विभिन्न प्रकार के छायादार, फलदार वृक्ष तथा कुछ सूंदर पुलवावाले पौधे लगाए गए !

पौधो की व्यवस्था आचार्य कुल के सदस्य बहिनो में बहिन अर्चना, बहिन संतोष शर्मा, बहिन पुष्पा रानी, सुरेंद्र पाल, पुजा द्विवेदी (( जिलाध्याक्षिका प्राथमिक शिक्षा समिति एकल विधालय अभियान ), बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका बहिन नीरज गौतम आदि द्वारा की गयी !

इस कार्यक्रम सफल आयोजन में में मुख्य रूप से डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर की प्राचार्य डॉ शशि शर्मा एवं वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राहुल शर्मा, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जिला स्वयंसेवी संस्थान प्रमुख अंकुर गुप्ता,जिला प्रचार प्रमुख रविकांत अग्रवाल, एस.एस.दास चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमेन संदीप दास, आचार्य कुल से राखी गोयल, सुरेंद्र पाल (सचिव), अलका सैनी , काजल, पुष्पा रानी, समन्वय स्तम्भ से राकेश अरोरा का मुख्य योगदान रहा !

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में कुलदीप त्यागी (प्रोग्राम ऑफिसर) एंड नितिन कुमार (प्रेरक -मेरठ सेवा समाज संवाद परियोजना ) प्रमुख समाज सेवीका चंद्रमुखी यादव, गीता ठाकुर भी उपस्थित रहे ! वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात् कॉलेज में कॉलेज सचिव डा. एम.के. बंसल के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु पॉलिथीन के निस्तारण हेतु ईको ब्रिक्स के निर्माण तथा कॉलेज परिसर में आयुर्वेद वाटिका निर्माण के सम्बन्ध में चर्चा की गयी !

इस सम्बन्ध में डा. एम.के बंसल ने बताया कि हम सभी विधार्थियो के माध्यम से ईको ब्रिक्स तैयार करवाकर कंस्ट्रक्शन कार्य में प्रयोग करेंगे तथा कॉलेज में आयुर्वेद वाटिका भी बनवाएंगे ! वृक्षारोपण के साथ-साथ वृक्ष का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है इसलिए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के एनजीओ कार्यविभाग के प्रमुख अंकुर गुप्ता ने सभी संस्थाओं एवं नागरिकों से इस मुहिम में जुड़ने का अनुरोध किया है

ताकि मुजफ्फरनगर को सबसे ग्रीन सिटी बनाने में सफलता प्राप्त की जा सके ! स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलजीत सिंह ने आज के कार्यक्रम के सफल बनाने में सहयोग करने वाली सभी संस्थाओ का धन्यवाद भी दिया ! साथ ही उन्होंने कहा कि सभी संस्थाओं के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के साथ मिलकर किया जा रहा , वृक्षारोपण का यह कार्य निरंतर जारहेगा ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =