समाचार (Muzaffarnagar News)
एसएसपी ने पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा उनकी समस्याओं को पूछते हुए शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा सर्वप्रथम समस्त पेंशनरों से परिचय प्राप्त करते हुए उनकी निजी, पारिवारिक, स्थानीय एवं विभागीय स्तर की समस्याध् सुझाव के बारे में जानकारी कर उनके निराकरण कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। एसएसपी द्वारा पुलिस पेंशनर्स को भरोसा दिलाया गया कि वे सभी पुलिस परिवार का अभिन्न अंग है जिनकी समस्याओं का यथाशीघ्र निवारण किया जाएगा। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा गया कि वह पुलिस की कार्यप्रणाली से भलि- भांति परिचित है। ऐसे में जिले की अतिसंवेदनशीलता के दृष्टिगत असमाजिक तत्वों पर नजर रखे। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सभी सूचनाओं से उच्चाधिकारियों से अवगत कराये एवं पुलिस विभाग का सहयोग करते रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पेंशनर्स को साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा उनसे बचाव व हेल्पलाइन नम्बरों को साझा कर जागरुक किया गया। इस दौरान पुलिस पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
सपा संविधान बचाओ रैली को मिल रहा भारी समर्थनः भारती
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.राहुल भारती ने कहा कि सपा अगडे और पिछडों को उनका हक दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कडी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 17 जनवरी के लखनउ से इस यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। बसों एवं कारो के काफिले के साथ मुजफ्फरनगर पहुंचे डा.राहुल भारती ने कहा कि संविधान बचाओ-देश बचाओ यात्रा उनके नेतृत्व मे लखनउ से शुरू होकर हरदोई, बदायूं, संभल, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, शामली होते हुए मुजफ्फरनगर पहुंची है। इस यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है। यह यात्रा मुजफ्फरनगर से मेरठ होते हुए गाजियाबाद पहुंचेगी। जहां यात्रा का प्रथम चरण पूरा होगा। इसी प्रकार इस यात्रा का दूसरा व तीसरा चरण चलाया जाएगा।
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि इस संविधान बचाओ-देश बचाओ यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है। तथा आने वाले 2024 को लोकसभा चुनाव मे सपा को इसका भारी लाभ मिलेगा। प्रेसवार्ता मे डा.राहुल भारती के साथ आए पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप, बिजेन्द्र विश्वकर्मा, इसरार भाई, संदीप खत्री के अलावा सपा नगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र त्यागी उर्फ बोबी, पवन बंसल, शमशेर मलिक, वरिष्ठ नेता सोमपाल भाटी, फिरोज खान, सलीम मलिक, बिजेन्द्र तेजियान, जिला महासचिव गोल्डी के अलावा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मा.अक्षय चौधरी उर्फ बन्टी,साजिद हसन आदि मौजूद रहे।
जनपद में चला चैकिंग अभियान से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा अन्यावश्यक रूप से खड़े/घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए चेकिंग की गयी।
साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीयध्अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जनपद जाट महासभा की बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद जाट महासभा की एक बैठक सरकुलर रोड स्थित जाट इंटर कालेज के सभागार में हुई। बैठक में उपस्थितों ने पूर्व में हुई बैठक में हुए प्रस्ताव की पुष्टि की। इसके अलावा समाज को मजबूत करने के लिए वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सभी ने एक स्वर में कहा कि जाट महासभा अपने समाज में जागरूकता अभियान भी चलायेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान, महामंत्री संतोष कुमार वर्मा, देवेंद्र सिंह चेयरमैन उपाध्यक्ष, श्यामपाल चेयरमैन, कल्याण सिंह कोषाध्यक्ष, अनिल चौधरी उर्फ मुन्नू, मेहताब सिंह, सुरेंद्र कुमार, भोपाल सिंह, युद्धवीर सिंह, डा. जीत सिंह तोमर, संजीव तोमर, धर्मवीर सिंह, जाट इंटर कालेज के प्रधानाचार्य नरेश प्रताप सिंह, रणधीर सिंह दरोगा जी, कृष्णपाल निर्वाल, प्रकाशवीर प्रधान जी, योगेश तोमर, नरेंद्र सिंह पंवार, डा. हरेंद्र सिंह सिरोही, सचिन कुमार, आनंद राणा, पवन वर्मा, देवेंद्र तोमर एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह तरार, सचिन कुमार, अरविंद मलिक मौजूद रहे।
वैश्य अग्रवाल महासभा ने ला.लाजपत राय को किया याद
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) देश को आजाद कराने के लिए आजादी की लडाई मे बढचढ कर हिस्सा लेने वाले तथा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजो की लाठियों से लहुलुहान हुए महान स्वतंत्रता सैनानी लाला लाजपत राय जी की 159 वीं जयंती पर वैश्य समाज सहित समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।
नगर के कचहरी गेट के समीप स्थित लाला लाजपत राय चौक पर वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा पंजाब केसरी ला.लाजपत राय की मुर्ति पर मार्ल्यापण कर श्रृद्धांजलि दी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्रीमति मिनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता सुनील सिंघल, भाजपा नेता संजय अग्रवाल, ंव्यापारी नेता संजय मित्तल, कृष्णगोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता एडवोकेट, अमित गुप्ता, प्रदीप गुप्ता,पूर्व राज्यमंत्री महेश बंसल, राधेश्याम गोयल, प्रदीप बत्रा, मुकेश शर्मा, हरीश अरोरा आदि ने ला.लाजपत राय की मुर्ति पर मार्ल्यापण किया।
मन की बात कार्यक्रम को जिंप अध्यक्ष ने सुना
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के १०९ वें संस्करण को जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल के निवास ग्राम भोपा में सुना । इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल पंवार, तरुण प्रधान, कुणाल वालिया मण्डल महामंत्री, विजय राठी, राजकुमार राठी, महिपाल राठी ,रामकुमार एवं प्रदीप भुइयार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
स्वच्छता रखना घरों के साथ बाहर भी जरूरी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) स्वच्छता अभियान कहीं जाकर स्वच्छता का प्रदर्शन करना नहीं है बल्कि अपनी ही घर के आसपास स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए, महामृत्युंजय सेवा मिशन के अध्यक्ष महामंडलेश्वर संजीव शंकर जी महाराज ने बताया कि स्वच्छता स्वयं से शुरू होती है अतः जैसे पानी पीने की जगह, जैसे घर का मुख्य दरवाजा, जैसे मंदिर का प्रांगण, जैसे प्रातः कालीन घूमने व ध्यान इत्यादि की जगह, पेड़ पौधों के आसपास की क्यारी इत्यादि ऐसी जगह है जहां पर स्वच्छता अभियान चलाया जा सकता है इसे स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और पर्यावरण भी, आज स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए मोहल्ले का पानी पीने का स्थान इस सफाई की गई जिसमें अरुण शास्त्री व संजीव शंकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
एसएसपी ने क्राइम मीटिंग में कंसे पेंच
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था के सुदृढीकरण एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में समस्त पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू, एसओजी प्रभारी, आबकारी विभाग के अधिकारी व जनपद के समस्त थानाध्शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी को क्षेत्र के टॉप-१०/हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके क्रियाकलापों की निगरानी करने, असामाजिक तत्वों पर विधिक कार्यवाही करने, अपने-अपने थानाक्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने, मतदान केन्द्रों पर सुगम आवागमन व्यवस्था बनाने, थानाक्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रहरियों, पुलिस मित्रों आदि के साथ गोष्ठी आयोजित कर आपसी समन्वय स्थापित करने सहित थानाक्षेत्र में शराब, खनन, पशु तस्करी, शस्त्र तस्करी आदि अपराधो में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर अधि० के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा १४(१) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा अवगत कराया कि यदि टॉप-१०/हिस्ट्रीशीटर अपराधियों द्वारा किसी क्षेत्र में अपराध कारित किया जाता है तो इसके लिए सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व सम्बन्धित अन्य पुलिसकर्मियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा एन्टी रोमियो स्कवॉड, महिला आरक्षियों व अन्य पुलिसकर्मियों को अपनी-अपनी बीट में जाकर ग्राम प्रधान आदि के सहयोग से स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी करके उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए महिलाओंध्बालिकाओंध्छात्राओं के सुरक्षार्थ यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे वूमेन पावर लाइन १०९०, महिला हेल्पलाइन १८१, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन १०७६, पुलिस आपातकालीन सेवा ११२, चाइल्ड हेल्पलाइन १०९८, स्वास्थ्य सेवा १०२, एम्बुलेंस सेवा १०८ एवं थाने के सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले आगन्तुकों/फरियादियोंध्जनप्रतिनिधियों के साथ विनम्र व्यवहारध्शालीन व्यवहार करने एवं स्वच्छ वातावरण स्थापित कर उनके बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेय जल, प्रसाधन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे कि आमजनता बिना किसी भय के अपनी शिकायतों के निस्तारण हेतु थानो पर आ सके। थाने पर आने वाले समस्त आगन्तुकों/फरियादियों की शालीनतापूर्वक समस्याओं को सुनकर तत्काल निष्पक्ष आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारीध्थाना प्रभारियों को डायल -११२ के अन्तर्गत जनपद में संचालित पी०आर०वी० वाहनों के रूट की समीक्षा कर नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया तथा जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु प्रभारी यातायातध्प्रभारी निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही महोदय द्वारा सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने तथा तेज रफ्तार बाइकों, रैश ड्राइविंग करने वाले, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालों, मोडिफाईड बाईकों आदि पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थानो पर लंबित विवेचनाऐं, विशेषकर एससी एसटी एक्ट, महिला सम्बन्धी अपराध, पोक्सो एक्ट आदि की समीक्षा की गई तथा कार्य योजना बनाकर गुण दोष के आधार पर विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, विशेष रूप से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पोक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराधों में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जुआ, सट्टा व मादक पदार्थ की बिक्री आदि संगठित अपराधों पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर ऐसे अपराधों में लिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी करने कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। अंत में महोदय द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु समस्त अधिनस्थों को बाजारों, भीड़भाड़ व संवदेनशील स्थानों पर नियमित गश्त करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।
लगाई न्याय की गुहार
मुजफ्फरनगर। सिपाही अंकित पाल की मौत के मामले मे पाल-धनगर समाज के लोगों ने जुलूस निकाल कर नाराजगी व्यक्त की तथा मामले की जांच कराकर आरोपितो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
उल्लेखनीय है कि जनपद के गांव भौराखुर्द निवासी अंकित पाल मैनपुरी मे सिपाही के पद पर तैनात थे। सिपाही अकित पाल का विगत 20 जनवरी 2024 को कमरे में संदिग्ध परिस्थितियो मे शव बरामद हुआ था। आज दोपहर के वक्त पाल-धनगर समाज के लोगो ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध व्यक्त किया। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।
खेलों का भव्य आयोजनः डीआईओएस एवं खेल अधिकारी ने खिलाड़ियों को दिए टिप्स
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि खेल निदेशालय, उ०प्र०, लखनऊ एवं जिला प्रशासन, मुजफ्फरनगर के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय, मुजफफरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस-२०२४ष् के उपलक्ष्य में गत दिवस जिला स्तरीय जूनियर बालक एथलेटिक्स, जूनियर बालक वालीवाल एवं जूनियर बालिका शूटिंगबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन स्थानीय स्पोर्टस स्टेडियम, मुजफ्फरनगर के खेल मैदान पर कराया गया। जिसका उद्घाटन श्री संजीव बालियान, सचिव, जिला एथलेटिक्स संघ, मुजफ्फरनगर द्वारा एवं पुरस्कार वितरण डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुजफ्फरनगर के कर-कमलो द्वारा किया गया। उपरोक्त जूनियर बालक वालीवाल एवं जूनियर बालिका शूटिंगबाल प्रतियोगिताओ में ०८-०८ टीमो एवं जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में१८३ खिलाडियो ने प्रतिभाग किया। जिसका परिणाम निम्नप्रकार से हैः- बालक वालीवालः-वालीवाल खेल का प्रथम मैच स्टेडियम बी०, मु०नगर बनाम लाला जगदीश प्रसाद, मु०नगर के मध्य खेला गया, जिसमें लाला जगदीश प्रसाद, मु०नगर की टीम १९-२५ से विजयी रही। द्वितीय मैच हरसौली इण्टर कालेज, मु०नगर बनाम शाहपुर, मु०नगर के मध्य खेला गया, जिसमें हरसौली इण्टर कालेज, मु०नगर की टीम २५-२३ से विजयी रही। तृतीय मैच राष्ट्रीय इण्टर कालेज, मु०नगर बनाम गोल्डन पब्लिक स्कूल, मु०नगर के मध्य खेला गया, जिसमें राष्ट्रीय इण्टर कालेज, मु०नगर की टीम २५-२२ से विजयी रही। चतुर्थ मैच खेडी, मु०नगर बनाम स्टेडियम ए०, मु०नगर के मध्य खेला गया, जिसमें स्टेडियम ए०, मु०नगर की टीम २०-२५ से विजयी रही। सेमीफाइनल का प्रथम मैच लाला जगदीश प्रसाद, मु०नगर बनाम हरसौली इण्टर कालेज, मु०नगर के मध्य खेला गया, जिसमें लाला जगदीश प्रसाद, मु०नगर की टीम २५-१८ से विजयी रही। सेमीफाइनल का द्वितीय मैच राष्ट्रीय इण्टर कालेज, मु०नगर बनाम स्टेडियम ए०, मु०नगर के मध्य खेला गया, जिसमें राष्ट्रीय इण्टर कालेज, मु०नगर की टीम २५-२३ से विजयी रही। फाइनल मैच लाला जगदीश प्रसाद, मु०नगर बनाम राष्ट्रीय इण्टर कालेज, मु०नगर के मध्य खेला गया, जिसमें लाला जगदीश प्रसाद, मु०नगर की टीम २५-२३ से विजयी रही। बालिका शूटिंगबालः- शूटिंगबाल खेल का प्रथम मैच स्टेडियम, मु०नगर बनाम पुरकाजी, मु०नगर के मध्य खेला गया, जिसमें स्टेडियम की टीम २१-१२ से विजयी रही। द्वितीय मैच बधेडी कलां, मु०नगर बनाम भोपाडा, मु०नगर के मध्य खेला गया, जिसमें भोपाडा, मु०नगर की टीम १४-२१ से विजयी रही। तृतीय मैच बरवाला, मु०नगर बनाम शहाबुद्दीनपुर, मु०नगर के मध्य खेला गया, जिसमें बरवाला, मु०नगर की टीम २१-१० से विजयी रही। चतुर्थ मैच अमिरनगर, मु०नगर बनाम किनोनी, मु०नगर के मध्य खेला गया, जिसमें किनोनी, मु०नगर की टीम १६-२१ से विजयी रही। सेमीफाइनल का प्रथम मैच स्टेडियम, मु०नगर बनाम भोपाडा, मु०नगर के मध्य खेला गया, जिसमें स्टेडियम, मु०नगर की टीम २१-१७ से विजयी रही। सेमीफाइनल का द्वितीय मैच बरवाला, मु०नगर बनाम किनोनी, मु०नगर के मध्य खेला गया, जिसमें बरवाला, मु०नगर की टीम २१-१४ से विजयी रही। फाइनल मैच स्टेडियम, मु०नगर बनाम बरवाला, मु०नगर के मध्य खेला गया, जिसमें बरवाला, मु०नगर की टीम १५-२१ से विजयी रही। बालक एथलेटिक्सः-१०० मी०उवेश,आवेश,विभोर,हाई जम्प,उज्जवल,शांति,हर्षित, २०० मी०उवेश,शोएब,आवेश,डिसकस थ्रो,रविस,अंकित कुमार,आरव, ४०० मी,शोएब,आवेश,मौ० हसन,जैवलिन थ्रो,विजयराज,शिवम तोमर,विनय,८०० मी, १५०० मी० मानव,मानव,अनिभव जितेन्द्र,शॉट फुट,सावन कुमार,हर्षित,रविस,अभिषेक,जितेन्द्र,४०० मी० हर्डिलस प्रस्ताव,वंश चौधरी,आर्यन,लॉग जम्प सागर,रोबिन,आर्यन वंश,ट्रिपल जम्प,आयान,लक्ष्य उपरोक्त प्रतियोगिताओ में निर्णायको की भूमिका मैं एस.मुजम्मिल हुसैन, सचिव जिला वालीवाल संघ, मु०नगर, श्री पवन कुमार, सचिव, जिला शूटिंगबाल संघ, मु०नगर, श्री इजराइल, श्री रि प्रकाश, श्री जवदीप, श्री हर्षित, श्री अंकित, श्री विकास कुमार, श्री पुनित, श्री रवि सिंह, श्री विवेक, राहुल, श्री शिवम, श्री अर्पित, कु० मोहिनी एवं कु० वर्षा के द्वारा निभाई गयी। इस अवसर पर श्र राजेश कुमार, श्री तिलकराम, सुश्री भावना मलिक, श्री उपेन्द्र चौहान, श्री रवि सिंह, श्री आका कुमार, श्री मनीष कुमार, सुश्री किरन गौतम एवं श्रीमति रेनू रानी आदि उपस्थित रहे। उक् प्रतियोगिता में आये गणमान्य नागरिक ध् खेल प्रमियो एवं पत्रकार बन्धुओ का आभा व्यक्तध्संचालन श्री लक्ष्यराज त्यागी, कीडाधिकारी द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए खेलों के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स भी खिलाड़ियों को दिए इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री लक्ष्यराज त्यागी ने जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा सहित तमाम खिलाड़ियों एवं अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गोष्ठी आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आगामी लोकसभा चुनाव-२०२४ को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी फुगाना व उपजिलाधिकारी सदर द्वारा थाना क्षेत्र तितावी के बल्नरेबिल मतदान केन्द्रों पर किया गया गोष्ठी का आयोजन, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश ।आगामी लोकसभा चुनाव-२०२४ को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन मेंक्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र नागर व उपजिलाधिकारी सदर परमानन्द झा द्वारा थाना क्षेत्र तितावी के बल्नरेबिल मतदान केन्द्रों पर भमेला एवं अमीरनगर स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर ग्रामवासियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान सभी मतदाताओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा सभी से अपील की गयी कि सभी अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें, शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करें, अपने प्रत्याशी को जिताने के उद्देश्य से किसी भी कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा न बनें, असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, अफवाहों पर ध्यान न दें, आदर्श आचार संहिता का पालन करें । इसके साथ ही मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए अधिनस्थों को सुरक्षित एवं शान्तिपूर्ण मतदान कराने हेतु मतदान केन्द्रों के आसपास से ईंट-पत्थर आदि हटाने, मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों की दशा व दिशा सही करने, चिन्हित स्थानों पर बैरीकैडिंग करने, मतदान केन्द्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इसी क्रम में थाना प्रभारी रतनपुरी एवं थानाध्यक्ष भौराकलां द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों के मतदना केन्द्रों पर गोष्ठी कर मतदाताओं से वार्ता की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया ।
विकास कार्यों की दी जानकारी
बुढ़ाना। विकास कार्यों के सामूहिक उद्धाटन समारोह में नेता विधान मंडल दल व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि उन्होंने विधानसभा के प्रत्येक गांव में विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने अपने द्वारा दो वर्ष के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का सामूहिक उद्धाटन व कार्यों के नाम व लागत का प्रदर्शन किया।
विकास खंड बुढ़ाना कार्यालय परिसर में रालोद विधायक के विकास कार्यों के सामूहिक उद्धाटन समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बुढ़ाना विधानसभा के रालोद विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि उन्होंने अपनी विधानसभा के सभी गांवों में विकास कार्य किए हैं। जिन गांव में विकास कार्य नहीं हो सके, उन गांवों के विकास कार्यों के प्रस्ताव उनके पास है। सभी गांव में जनसंख्या के अनुपात के हिसाब से विकास कार्य किए जाएंगे। शामली विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन जिसे भी प्रत्याशी बनाएगा, उसी को स्वीकार करते हुए पूर्ण सहयोग व समर्थन दिया जाएगा। विधायक अशरफ अली ने कहा कि विधायक राजपाल बालियान की विकास कार्यों के प्रदर्शन की अच्छी पहल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णपाल राठी ने की। पूर्व मंत्री योगराज सिंह, मनीषा अहलावत, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, अजीत राठी, सुधीर भारतीय, संजय राठी, सुरेन्द्र सहरावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, अंकित बालियान आदि मौजूद रहे।
लूट का खुलासाः शातिरों के दबोचा
बुढाना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ कलैक्शन एजेंट से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए ०२ शातिर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।कलैक्शन के रुपये हड़पने के उद्देश्य से स्वयं कलैक्शन एजेंट ने लिखाया था लूट का फर्जी अभियोग । जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री संजय कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री आनन्ददेव मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ स्पन्दना स्फूर्ति फाईनेन्स कम्पनी के क्लैक्शन एजेंट से हुई नगदी लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए ०२ शातिर अभियुक्तगण को नगवा चौराहा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से लूट के अभियोग से सम्बन्धित ५३,३००/- रुपये, ०२ मोबाईल व ०१ मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त) बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि २५ जनवरी को वादी आदेश कुमार पुत्र सतीश कुमार नि० ग्राम वाजिदपुर थाना बडौत जनपद बागपत (स्पन्दना स्फूर्ति फाईनेन्स कम्पनी का क्लैक्शन एजेंट) द्वारा थाना बुढाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि बाइक सवार ०३ अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी से कलैक्शन की हुई नगदी लूटने की घटना कारित की गयी है । वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना बुढाना पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना बुढ़ाना पुलिस व एसओजी की टीम गठित की गयी थी । उपरोक्त घटना की जाँचध्विवेचना के दौरान पुलिस टीम को वादी आदेश कुमार उपरोक्त पर शक हुआ । गठित टीम द्वारा गहनता से जाँच पड़ताल करने के बाद उपरोक्त लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए ०२ शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तगण आदेश कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी ग्राम वाजिदपुर थाना बडौत जनपद बागपत, सौरभ पुत्र सतीश निवासी ग्राम वाजिदपुर थाना बङौत जनपद बागपत । प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त आदेश कुमार उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मैं स्पन्दना स्फूर्ति फाईनेन्स कम्पनी में क्लैक्शन एजेंट का काम करता हूँ । अभियुक्त सौरभ उपरोक्त मेरा भाई है । हम पर काफी कर्ज हो गया था जिसे उतारने के लिए हम दोनों ने कम्पनी के कलैक्शन का पैसा हड़पकर लूट की घटना दिखाने की योजना बनाई थी । योजनानुसार२५ जनवरी को जब मैं ग्राम अटाली व ग्राम नगवा से कलैक्शन के रुपये लेकर वापस जाते समय ग्राम नगवा से कुरथल जाने वाले रास्ते पर रजवाहे के पास पहुँचा तो सौरभ मोटरसाइकिल से वहाँ आ गया था तथा मैने कलैक्शन के रुपये, कागजात व बैग सौरभ दे दिए थे तथा उसके काफी देर बाद मैनें पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी थी । जिसके कब्जे से ५३,३०० रुपये (लूट के अभियोग से सम्बन्धित ), ०२ मोबाईल, ०१ प्लैटिना मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त) है। अनावरण/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ०नि० ओमेन्द्र सिह थाना बुढाना, निरीक्षक सुभाष अत्री मय टीम एसओजी, उ०नि० राधेश्याम सिंह मय टीम सर्विलांस सैल, का० मोहित यादव, विनित कुमार, सैनी कुमार थाना बुढाना शामिल रहे।
स्मार्ट फोन वितरित किए
रतनपुरी।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रतनपुरी स्थित ब्रह्ममुनि जगदीश चंद्र कन्या महाविद्यालय में बीए की छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए।
प्राचार्य श्याम सिंह सिसोदिया ने बताया कि कॉलेज की बीए की छात्राओं के लिए स्मार्ट फोन प्राप्त हुए थे, जिनका वितरण कॉलेज प्रांगण में किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष रतनपुरी अक्षय शर्मा और विश्वविद्यालय की ओर से नामित नोडल अधिकारी रेणु व प्राचार्य श्याम सिंह सिसौदिया ने मां शारदे के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। समाजसेवी मनोज राणा, डॉघ् विपिन कुमार, रूपाक्षी देवी, पूनम देवी, मोहम्मद राशिद अली, सत्यजीत सोम उपस्थित रहे।
डीएवी के छात्र-छात्राओं को बांटे स्मार्ट फोन
बुढ़ाना। कस्बे के डीएवी महाविद्यालय में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। वहीं मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने विद्यार्थियों से मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया।
प्रबंधक अरविन्द गर्ग ने मुख्य अतिथि डॉ. संजीव बालियान को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह व कार्तिक काकरान, प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार, सतवीर सिंह, आर एस बघेल, नीतू अहलावत मौजूद रहे।
हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग-अलग सडक हादसो मे कई लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी वीशू पुत्र संजीव अपने चचेरे भाई प्रदीप के साथ बाईक द्वारा रामपुर तिराहे से लौटते वक्त गुरू रामराय पब्लिक स्कूल के समीप कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। नागरिको ने घायल वीशू को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी नूरहसन पुत्र इश्तियाक अपनी पत्नि के साथ स्कूटी द्वारा शामली से लौटते वक्त गांव के नजदीक डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे मे उसकी पत्नि भी चोटिल हो गयी। ग्रामीणो ने घायल दम्पत्ति को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया तथा परिजनो को हादसे की जानकारी दी। एक अन्य सडक हादसे के तहत तेजगति के साथ आ रही कार की चपेट मे आकर नगर के मौहल्ला अबूपुरा निवासी किशनचन्द वर्मा नामक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।
पशु क्रूरता पर मुकदमा दर्ज
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रेग्नेंट फीमेल डॉग को छत से फेंकने के आरोपी युवक के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार एक युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि अपने साथियों के साथ स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने के दौरान मोहल्ला इस्लामनगर पहुंचने पर एक अन्य युवक ने उनके साथ अभद्रता करके गाली-गलोच की। इसी दौरान उक्त युवक ने एक प्रेग्नेंट फीमेल डॉग को अपने घर की तीसरी मंजिल की छत पर ले जाकर इसे नीचे सड़क पर फेंक दिया।
सूचना देने पर कस्बे के कुछ पशु प्रेमियों के प्रयास से घायल प्रेगनेट फीमेल डॉग की ऑपरेशन से जान बच गई, जबकि इसके चार बच्चों ने दम तोड दिया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि कस्बे के कुछ पशु प्रेमी संगठनों द्वारा बेसहारा गोवंशों को आश्रय दिलाए जाने के अलावा इनके खाने पीने व इलाज कराने का प्रबंध अपने प्रयासों से किया जा रहा है।
घने कोहरे से ठंड बढी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) दो दिन धूप के बाद फिर घने कोहरे में ठंड लौट आई। सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ। रविवार को कड़ाके की ठंड और कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण रेल सेवा पर खासा असर देखने को मिला। ३१ जनवरी व एक फरवरी को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। फिर भी अभी कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहेगा। गत दिवस निकली धूप से जहां लोगों को राहत मिली थी वहीं एक बार फिर धूप न निकलने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। जहां दिन में भी लोगों ने अलाव पर हाथ तपकर राहत पाने का प्रयास किया।
उधार की रकम वापस मांगने पर मारपीट
भोपा। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उधार की रकम वापस मांगने पर दम्पत्ती के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग पुलिस से की है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मलपुरा निवासी अतुल त्यागी ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही एक युवक ने उससे ८० हजार रुपए की रकम को उधार लिया था।जब उसने युवक से रकम को वापस करने को कहा तो युवक अपने आधा दर्जन साथियों के साथ शुक्रवार की शाम पीड़ित के घर पर पहुँचा तथा गाली गलौज कर धारदार हथियारों से मारपीट की व तमन्चे से फायर भी किया। घायल पति पत्नी का भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार किया गया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।


