Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गंगनहर मे डूबे तीन बच्चो मे से डेढ साल की बेटी का शव बरामद

पुरकाजी। पुलिस व गोताखोर टीम ने गंगनहर मे डूबे तीन बच्चो मे से एक बच्ची का शव बरामद कर लिया है। पुलिस व गोताखोर टीम गंगनहर मे डूबे बच्चो की तलाश मे लगी हुई है। पुलिस द्वारा गंगनहर मे कई स्थानो पर जाल डाल रखा है।

उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र के गांव बसेडी निवासी पप्पू पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नि डोली निवासी गांव जीवना थाना मंसूरपुर की हत्या कर दी थी।

आरोप है कि अपनी पत्नि की हत्या के बाद हत्यारोपी पप्पू ने अपने तीन मासूम बच्चों पांच वर्षीय सोनिया, साढे तीन वर्षीय वंश एवं करीब डेढ वर्षीय हर्षिता को गंगनहर मे डूबा दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी पप्पू को हिरासत मे लेते हुए उससे पूछताछ की एवं नगर मे डूबे तीनो बच्चों की बरामदगी के लिए गंगनहर मे कई स्थानो पर जाल डाला गया है।

पुलिस व गोताखोर टीम रेस्क्यु अभियान मे जुट गई। पुलिस द्वारा बच्चों की बरामदगी के लिए चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीम ने गोताखोर टीम की मदद से गंगनहर मे डूबे तीन बच्चो में से डेढ वर्षीय हर्षिता के शव को निरगाजनी झाल से बरामद कर लिया है।

बताया जाता है कि आरोपी पप्पू नशैडी किस्म का व्यक्ति है। जो नशेबाजी के चक्कर मे कोई काम नही करता। पुलिस सूत्रो का कहना है कि इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। हर्षिता का शव मिलने से परिवारजनो एवं ग्रामीणो मे शोक छा गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − 2 =