बुढाना: खेत मे पडा मिला शादाब पुत्र मनसफ का शव, मचा हडकंप
बुढाना। खेत मे युवक का शव पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार बुढाना कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जौला के जंगल मे करीब 24 वर्षीय युवक का शव पडा देखे ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया।
ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक का शव मिलने की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही इंस्पैक्टर एम.एस.गिल मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने जब घटना स्थल पर मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया तो मृतक की पहचान शादाब पुत्र मनसफ के रूप मे हुई।
शादाब की मौत से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। युवक की मौत से परिजनो मे शोक छाया हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है।

