Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

करंट लगने से रवि पुत्र ओमपाल नामक मजदूर  की मौत, ग्रामीणो मे शोक

चरथावल। हादसे मे युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छा गया।

चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बिरालसी मे आज सुबह उस समय हडकम्प मच गया कि जब करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत की खबर पर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे मे युवक की मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मिली जानकारी के अनुसार तितावी के गांव धौलरा निवासी रवि पुत्र ओमपाल नामक मजदूर आज सुबह क्षेत्र के गांव बिरालसी मे बिजली के खम्बे पर पेंट कर रहा था। बताया जाता है कि इस दौरान शट डाउन भी ले रखा था कि इसी बीच अचानक विद्युत लाईन मे आए करंट से खम्बे पर पेंट कर रहा रवि बुरी तरह से झुलस गया।

और इस हादसे मे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। देखते ही देखते आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित हो गए।

ग्रामीणो ने इस दुखद हादसे की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही कुछ ही देर मे गांव मे पहुंची पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान करानी चाही तो मृतक की पहचान रवि पुत्र ओमपाल निवासी गांव तितावी के रूप मे हुई।

पुलिस व ठेकेदार ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण तुरन्त ही बिरालसी पहुंचे।

पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्ट मार्टम रिर्पोट व परिजनो की तहरीर पर ही इस सम्बन्ध मे कोई कार्यवाही की जा सकेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =