बाजार मे खरीदारी के लिए आए व्यक्ति की मौत
मुजफ्फरनगर। बाजार मे खरीदारी के लिए आए व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड जाने से उपचार से पूर्व ही मौत हो गई। इस हादसे पर बाजार मे खरीदारी करने आए दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
उल्लेखनीय है कि नगर के व्यस्तम एवं पुराने बाजार दालमंडी मे नगर क्षेत्र सहित विभिन्न कस्बो से परचून व्यापारी खरीदारी के लिए आते हैं। बताया जाता है कि आज चरथावल के गांव लुहारी खुर्द निवासी जर्रार नामक व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड गई। बताया जाता है कि सामान खरीदते वक्त वह अचानक जमीन पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे पर पडौसी दुकानदार व बाजार के लोग एकत्रित हो गए। बाजार के दुकानदारो ने उसे जिला अस्पताल भी भिजवाया। परन्तु डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बाजार के दुकानदारो ने मृतक के परिजनो को इसकी सूचना दी। जर्रार की मौत की खबर से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।

