सदर ब्लाक में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाई
मुज़फ्फरनगर। जनपद में आज सभी नौ ब्लाकों में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाई गई। ब्लाक सदर से निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख वर्षा चौधरी पत्नी अमित चौधरी व समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार मौजूद रहे।
सदर ब्लाक में नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख वर्षा चौधरी व बीडीसी को समारोहपूर्वक शपथ दिलाई गईं। इस अवसर पर हरेंद्र पाल मण्डल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य भगवान शर्मा, सचिन करानिया, जितेंद्र कुच्छल, केपी पंवार, कुश पूरी, विजेंद्र पाल, सचिन सिंघल, ओमसिंह चौधरी, विदित सैनी, ललित कुमार, भोपाल सैनी, प्रशांत गौतम, प्रवीण, पदम् तोमर व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
जिले के नौ ब्लाकों में चले शपथ समारोह में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को प्रशासनिक अधिकारियों ने शपथ दिलाई। शपथ कार्यक्रम में यूपी सरकार के राज्य मंत्री जिला अध्यक्ष व कई बड़े जनप्रतिनिधि ब्लाक प्रमुखों को शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुखों को एसडीएम व गन्ना अधिकारी सहित कई अधिकारी ने शपथ दिलवाई।
शपथ समारोह में भारी भीड़ मौजूद रही। मोरना ब्लाक में अनिल राठी भाजपा, चरथावल में अक्षय पुंडीर भाजपा, बघरा में रीतू चौधरी भाजपा, जानसठ में नरेंद्र सिंह भाजपा, शाहपुर में अरविंद त्यागी भाजपा, पुरकाजी में मालती देवी भाजपा, बुढ़ाना में पाल्लो देवी सपा और खतौलीमें संजो गुर्जर को शपथ दिलाई गई।
खतोली में भाजपा विधायक विक्रम सैनी तथा अन्य पार्टी नेता भी मौजूद रहे। आर्यन बैंकट हाल मे ब्लाक प्रमुख श्रीमती संजो देवी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया शपथ ग्रहण ब्लॉक प्रमुख को उपजिलाधिकारी ने करायी। इसके बाद ब्लाक प्रमुख संजो देवी ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण करायी गयी
कार्यक्रम मे माननीय विधायक विक्रम सैनी मुख्य अतिथि रहे विधायक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का चुनाव सर्वापरि है ओर भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो जनता के दिल मे पुरी तरह से उतरी हुई है ओर यही पार्टी विकास करना जानती है
पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक का प्रमुख का चुनाव बड़ी मजबूती से हमारी पार्टी ही जीती है. कार्यक्रम मे खंड विकास अधिकारी पवन कुमार विश्वकर्मा, जिला मंत्री बोबिंदर सहरावत, प्रधान संगठन से ओमबीर सिंह टिटोडा प्रधान रविदत्त शेखपुरा व क्षेत्र पंचायत सदस्यो मे श्रीमती अनीता भाटी, अंशु पांचाल, कन्हैया धीमान, अविनाश, संजय कुमार, पंचम नीटू आदि इसके अलावा महकार सिंह मुखिया संतर पाल पूर्व प्रधान, रमेश भाटी, मुनीराम चौधरी बादल सिंह (एडवोकेट) आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे सभीका ब्लॉक प्रमुख ने धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी विजय शेखर ने किया।

