खेल जगत

IPL 2021: सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट को लेकर दीपक हूडा मुश्किल में

UAE में IPL 2021के दूसरे हाफ की शुरुआत हो चुकी है. मंगलवाक को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला गया. इस मैच में पंजाब किंग्स को दो रनों से हार का सामना करना पड़ा.इस मैच से पहले  सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट को लेकर दीपक हूडा मुश्किल में फंस गए हैं. अब एंटी करप्शन यूनिट पता लगाएगी कि कहीं उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन तो नहीं किया है. 

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले दीपक हूडा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी. इस तस्वीर में हूडा पंजाब किंग्स का हेटमेट पहने दिख रहे हैं. उन्होंने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘हम आ रहे हैं’. साथ ही उन्होंने अपने फ्रेंचाइज़ी को भी पोस्ट में टैग किया. भारतीय क्रिकेट बोर्ड की एंटी करप्शन यूनिट के अधिकारियों को शक है कि दीपक हूडा ने भ्रष्टाचार विरोधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है. 

https://twitter.com/HoodaOnFire/status/1440232769091633167?ref_src=twsrc%5Etfw

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 2 =