Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुख्यमंत्री योगी से मिला मुजफ्फरनगर के सभासदों का प्रतिनिधि मण्डल,नगर पालिका की शिकायतों को लेकर की चर्चा

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज मुजफ्फरनगर के सभासदों के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की। सभासदों के प्रतिनिधि मण्डल ने नगर पालिका की शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की। चेयरमैन और मंत्री कपिल देव के शीतयुद्ध में कुछ तेजी संभव है। सभासदों व भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दल प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के लखनऊ स्थित आवास पर उनसे मिला व नगर पालिका से सम्बन्धित समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

विपुल भटनागर ने कहा कि किसी भी शहर की सबसे छोटी कडी सभासद होता है न तो उसकी कोई प्रशासनिक पावर है और न ही कोई निधि है जबकि प्रत्येक वार्ड वासी की उससे ही अपेक्षा होती है, अतः सभासदो की एक निधि होनी चाहिए जो उसकी संस्तुति पर वार्ड में विभिन्न कार्यों पर खर्च होनी चाहिए,कार्यालय खर्च भी मिलना चाहिए जिससे वह ईमानदारी व जिम्मेदारी से लोगो की सेवा कर सके। नवनीत कुच्छल सभासद ने कहा कि मु0नगर की नगरपालिका आपकी महत्वकांक्षी योजना स्वच्छ सुन्दर प्रदेश को पलीता लगा रही है शहर गंदगी का ढेर बन चुका है।

राजीव शर्मा सभासद ने कहा कि नगरपालिका भ्रष्टाचार की भेट चढ चुकी है समय-समय पर इसकी शिकायत प्रशासन से की गयी जो जाँच के उपरान्त शासन स्तर पर लम्बे समय से लम्बित है उसका शीघ्र निस्तारण होना चाहिए।
मनोज वर्मा ने कहा कि 14 वें वित्त के कार्यो में व कई अन्य कार्यो में बिना जॉच किये भुगतान किये जा रहे है व शासनादेश के अनुरूप कार्य के पत्थर भी नही लगाये जा रहे है इनको नियमानुसार करते हुए नगरपालिका की ढींगामस्ती पर विराम लगाया जाना चाहिए। विजेन्द्र पाल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा ने कहा कि नगरपालिका द्वारा गृह कर व जल कर के रेट कई गुणा बढा दिये गये है जिससे जनता में आक्रेश है आपके स्तर से इसमें हस्तक्षेप करते हुए इसमें न्याय संगत बढोतरी की जानी चाहिए।

नवनीत गोयल सभासद ने कहा कि शहर की जनता आपसे बहुत प्यार करती है व प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने पर आपको धन्यवाद करना चाहती हैं। आपके कार्यकाल में अपराधी को छोड कर प्रत्येक वर्ग अपने आपको सुरक्षित महसूस करता है। सभासद नरेश मित्तल ने माननीय मुख्यमंत्री जी का हमें धैर्यपूर्वक सुनने व समय देने के लिए आभार व्यक्त किया । माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी बातों को गम्भीरता से लेते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − seven =