अंडर १४ क्रिकेट टीमो के चयन के लिए 18 अक्टूबर को ट्रायल आयोजित किये जायेंगे
मुज़फ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर और शामली की अंडर १४ क्रिकेट टीमो के चयन के लिए दिनांक १८ अक्टूबर रविवार को ट्रायल आयोजित किये जायेंगे।
मुज़फ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि मुजफ्फरनगर के १११ और शामली के ३८ रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही ट्रायल दे सकते है।
ट्रायल अलमासपुर स्थित नव निर्मित मैग क्रिकेट ग्राउंड में सुबह ९ बजे से कोविड कोरोनॉ के लिए बी सी सी आई और यु पी सी ए के द्वारा जारी दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए ही आयोजित किया जाएगा।
एसोसिएशन द्वारा ९ बजे से मुज़फ्फर नगर और १२ बजे से शामली के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। एक बार मे सिर्फ ५० खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा।
सभी खिलाड़ियों को अपना पहचान पत्र और पंजीकरण पत्र साथ लाना होगा।
ट्रायल सम्पन्न कराने के लिए एसोसिएशन द्वारा गौरव ,अरशद और मनीष त्यागी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्रायल मुज़फ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन की चयन समिति लेगी।
