Delhi: वसंतकुंज में लॉरेंस गैंग के नाबालिग शूटर्स के साथ स्पेशल सेल की मुठभेड़
Delhi पुलिस की स्पेशल सेल ने वसंत कुंज इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद लॉरेंस गिरोह के 2 शूटरों को पकड़ लिया है. बताया जा रहा है कि वसंतकुंज के पास लॉरेंस गैंग के शूटर्स के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की मुठभेड़ हुई. इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग की गई. पकड़े गये दोनों लोग नाबालिग हैं. इन शूटर्स के ऊपर कई पुराने मुकदमें दर्ज हैं.
Delhi Police Special Cell has apprehended two shooters of the Lawrence gang after a brief encounter in the Vasant Kunj area
Details awaited.
— ANI (@ANI) December 9, 2023
इससे पहले शुक्रवार को खबर आई थी कि दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में पंजाब के एक पूर्व विधायक के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना में कथित तौर पर शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
मामले को लेकर पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि दोनों आरोपी गोल्डी बरार-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटर हैं. तीन दिसंबर को हुई गोलीबारी की घटना पंजाब के फरीदकोट के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के आवास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी.

