Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar जिला जज ने लोक अदालत का किया दीप प्रज्जवलित करके शुभारंभ

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्त्वाधान में जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का अयोजन हुआ।

जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी, अपर जिला जज अनिल कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। वहीं राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन पर विकलांगों को विकलांग साइकिल भी बांटी गई जिला कारागार में बंधन महिलाओं द्वारा बाग बनाने को लेकर उनकी प्रशंसा की गई।

राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंको के अधिकारियों के अलावा, विद्युत विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज अनिल कुमार, लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह, बीएसएनएल, सहयोग रजनीश त्यागी एडीजे, गोपाल उपाध्याय अपर जिला जज, कमलापति अपर जिला जज, बाबूराम अपर जिला जज, आकांशा गर्ग मुख्य न्यायिक मजिस्टै्रट, मयंक जायसवाल अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आदि के अलावा कई विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।

लोक अदालत के दौरान कई वादो का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। इस दौरान कई वादकारी, जिला एवं सिविल बार एसोसिएशन से जुडे अधिवक्तागण तथा न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21799 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + seventeen =