वैश्विक

कंगना पर भद्दे पोस्ट को लेकर Supriya Shrinate पर कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेता Supriya Shrinate द्वारा फिल्म अभिनेत्री और भाजपा द्वारा मंडी सीट से उम्मीदवार बनाई गई कंगना रनौत पर एक अभद्र पोस्ट का मामला सनसनीखेज बन गया है. जहां एक ओर बीजेपी इस मुद्दे को लेकर काफी आक्रामक हो गई है वहीं अब राष्ट्रीय महिला आयोग भी हरकत में आ गया है. आयोग का कहना है कि आयोग चुनाव आयोग से अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत पर कार्रवाई की मांग करेगा. इस पूरे मामले में कंगना रनौत ने सुप्रिया श्रीनेत को जवाब दे दिया है. कंगना ने हर महिला अपनी गरिमा की हकदार है.

मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को करारा जवाब देते हुए ट्वीट किया, प्रिय सुप्रिया जी, एक कलाकार के रूप में अपने करियर के पिछले 20 वर्षों में मैंने हर तरह की महिलाओं का किरदार निभाया है. क्वीन में एक भोली-भाली लड़की से लेकर धाकड़ में एक आकर्षक जासूस तक, मणिकर्णिका में एक देवी से लेकर फिल्म चंद्रमुखी में एक राक्षसी तक. रज्जो में एक वेश्या से लेकर थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेता तक. हमें अपनी बेटियों को पूर्वाग्रहों के बंधनों से मुक्त करना चाहिए, हमें उनके शरीर के अंगों के बारे में जिज्ञासा से ऊपर उठना चाहिए.

Supriya Shrinate  के इंस्टाग्राम अकाउंट से रनौत के बारे में कथित आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी, जिसे बाद में हटा दिया गया. हालांकि सुप्रिया श्रीनेत का कहना है कि उसके अकांउट का एक्सेस किसी और के पास चला गया था जिससे यह गड़बड़ी हुई. श्रीनेत दावा किया है कि यह पोस्ट उन्होंने खुद नहीं किया. इस बीच एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि वह इस संबंध में निर्वाचन आयोग से संपर्क करेंगी. शर्मा ने भाजपा के सदस्य तजिंदर बग्गा द्वारा मुद्दा उठाए जाने पर एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, कंगना रनौत आप एक योद्धा और चमकता सितारा हो. असुरक्षित महसूस करने वाले लोग घटिया हरकतें करते हैं. यूं ही चमकती रहिये, मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं. तजिंदर बग्गा निर्वाचन आयोग को पत्र लिख रही हूं.

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर बग्गा ने कहा कि कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा बेनकाब हुआ है. राहुल गांधी की करीबी Supriya Shrinate ने कांग्रेस का नेहरूवादी चेहरा दिखाया है. इधर बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि यह घिनौनापन से भी आगे है. कंगना रनौत पर श्रीनेत के इस तरह के कमेंट्स बेहद शर्मनाक है. उन्होंने सवाल करते हुए लिखा, क्या इस मामले पर प्रियंका गांधी कुछ बोलेंगी या क्या कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सुप्रिया श्रीनेत को हटाएंगे. हाथरस वाली लॉबी अब कहां है. वहीं अब इस मामले में कांग्रेस के कुछ नेताओं या उससे सहानुभूति रखने वाले लोगों ने भी पोस्ट किया है. इन लोगों ने कंगना रनौत का एक वीडियो शेयर किया जिसमें कंगना रनौत उर्मला मातोंडकर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है. हालांकि यह वीडियो सच है या गलत, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.

बीजेपी द्वारा हमला बोले जाने के बाद सुप्रिया श्रीनेत ने पहले अपना पोस्ट हटाया फिर सफाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, मेरे मेटा अकाउंट (एफबी और इंस्टा) तक पहुंच रखने वाले किसी व्यक्ति ने एक बिल्कुल घृणित और आपत्तिजनक पोस्ट किया, जिसे हटा दिया गया है. जो कोई भी मुझे जानता है वह जानता होगा कि मैं एक महिला के लिए ऐसा कभी नहीं कहूंगी. हालांकि मुझे अभी पता चला कि एक पैरोडी अकाउंट मेरे नाम का दुरुपयोग करके ट्विटर (@सुप्रियापैरोडी) पर चलाया जा रहा है. इसकी रिपोर्ट की जा रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − 2 =